Shalin Bhanot Dating Eisha Singh: शालीन भनोट एक बार फिर चर्चा में है। एक्टर इन दिनों बेकाबू में नजर आ रहें हैं। बेकाबू में उनकी एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। शालीन और ईशा की रोमांटिक जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ईशा और शालीन ऑन स्क्रीन ही ऑफ स्क्रीन भी एक- दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि शालीन और ईशा एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अब इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।
ईशा ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हम दोनों बस अच्छे दोस्त हैं। हम एक- दूसरे के साथ काम करते हैं और एक- दूसरे की कंपनी को एन्जॉय करते हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये सभी रूमर्स बेसलेस है। वो मेरा अच्छा दोस्त है।
शालीन को डेट करने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस ने आगे कहा, जब मैं ये बातें सोशल मीडिया पर पढ़ती हूं तो मुझे हंसी आती है। इन बातों से मेरी और शालीन की दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हम जानते हैं कि इस तरह की बातें होती रहती हैं क्योंकि हम लोग साथ में काम करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपने परिवार के बहुत करीब हूं और मुझे नहीं लगता है कि मेरे परिवार के लोग इस तरह की बातें सोचते होंगे। मेरे माता- पिता इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि ये एक एक्टर की जिंदगी की हिस्सा है।
शालीन और ईशा का शो बेकाबू लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। शो में राक्षस और परी की लव स्टोरी को दिखाया जा रहा है।
