Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) को घर-घर में पहचान मिली। शो में शैलेश तारक मेहता का किरदार निभाते थे। पिछले कुछ समय से शो के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) और शैलेश के खिलाफ अनबन चल रही है। एक्टर ने 14 साल बाद इस शो को पिछले साल छोड़ दिया था। एक्टर ने शो के मेकर पर बकाया पैसे नहीं देने का आरोप लगाते हुए केस किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, शैलेश ये केस जीत चुके हैं। एक्टर अपनी इस जीत से बेहद खुश है।
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी के खिलाफ बकाया पैसे नहीं देने के लिए इस साल मई महीने में केस किया था। एक्टर ने अपने साल भर के बकाया भुगतान के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में कॉन्टेंट किया था।
शैलेश ने असित के खिलाफ जीता केस
दिवाला दिवालियपन संहिता की धारा 9 के तहत मामले को लेकर वर्चुअल हियरिंग चल रही थी। इस मामले को दोनों पक्षकारों की सहमती की शर्तों के अनुसार सैटलडाउउन किया गया है। असित शैलेश को 1,05, 84,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देंगे। शैलेश ने कहा कि वो इस फैसले से खुश है। इसके लिए एनसीएलटी के आभारी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये लड़ाई कभी पैसे की नहीं थी। ये लड़ाई न्याय और आत्मसम्मान की थी। मुझे खुशी है कि सच्चाई की जीत हुई।
शैलेश ने बताया कि उनकी वजह से एक अन्य एक्टर को भी उनके बकाया पैसे मिल गए। प्रोडक्शन ने उन्हें कॉल कर बकाया पैसे देने के लिए बुलाया था। मैं उनका नाम नहीं लूंगा। उन्होंने मुझे फोन कर थैंक्यू कहा।
