टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव ने खोली मनीषा रानी की पोल, बोले-रियल लाइफ में तुम में इतना बड़प्पन नहीं है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 5, 2023, 10:46 AM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस को खत्म होने में 10 दिन बाकी है। कंटेस्टेंट्स आखिरी हफ्ते में भी दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं। एल्विश यादव और मनीषा रानी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एल्विश बताते हैं कि यहां पर लोग दूसरे को बेवकूफ समझते हैं।

Image

Elvish Yadadv and Manisha Rani (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच चुका है। हर दिन कंटेस्टेंट्स की गेम बदलती है। फैंस इस बात को जानने के लिए बेकरार है कि कौन इस बार का विनर होगा। घर में एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। एल्विश ने अपनी गेम से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। वो गेम में स्ट्रांग कंंटेस्टेंट्स हैं। उन्हें उनके फैंस जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। एल्विश की अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और मनीषा रानी (Manisha Rani) से घर में अच्छी दोस्ती है।

एल्विश मनीषा से कहते हैं कि उनका ये बिहेवियर फेक है और उन्हें ये चीजें अच्छे नहीं लगती है। एल्विश कहते हैं कि तुम चालाक हो। ये एक अच्छी बात है। तुम्हें पता है कि क्या दिखाना है। मैं ये बड़प्पन खाने में नहीं कह रहा हूं बातों में भी कह रहा हूं। वो आगे कहते हैं कि मुझे इस घर में एक बात समझ आ गई है कि तुम चालाक नहीं हो। लेकिन अगला आदमी बेवकूफ है।

क्या एल्विश ने मनीषा रानी को कहा- फेक

तुम पता है कि हमें क्या दिखाना है। क्या नहीं दिखाना है। इतना ही नहीं वो कहते हैं कि तुम गलती कहां करते हो जहां तुम खुद से बता देता हो। बाहर कौन अच्छा दिख रहा होगा। कौन अच्छा नहीं दिख रहा होगा। हालांकि मनीषा एल्विश की बातों को आराम से सुन रही होती है। सोशल मीडिया पर ये क्लिप वायरल हो रही है। यूजर्स का दावा है कि एल्विश ने मनीषा की गेम की पोल खोल दी है। घर में इस हफ्ते अभिषेक मल्हान कैप्टन है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article