Seher Hone Ko Hai Makers Approached Yesha Rughani: टीवी सीरियल सेहर होने को है (Seher Hone Ko Hai) अपनी कास्टिंग की वजह से काफी चर्चा में बना हुआ है। शो को वाही विज छोड़ चुकी हैं और अब सीरियल की लीड एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) भी अपने आखिरी दिनों की शूटिंग कर रही हैं। सीरियल में ऋषिता सहर के रोल में दिखाई दे रही हैं। मेकर्स इन दिनों नई सहर की तलाश में जुटे हुए हैं। बीते दिनों कहा जा रहा था कि सीरियल में हिमांशी पाराशर सहर के रोल में दिखाई दे सकती हैं। उनका नाम कंफर्म माना जा रहा था, लेकिन अब लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: सलमान खान के शो में होगी 8 पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री, मेकर्स ने बनाई तगड़ी प्लानिंग)
himanshi parashar-Seher Hone Ko Hai-Yesha Rughani (photo credit- instagram)
सहर होने को है में एंट्री लेंगी येशा रूघानी
टीवी सीरियल सहर होने को है में 6 साल का लीप आने वाला है। दावा है कि मेकर्स इसी लीप के सहारे ऋषिता कोठारी के रोल को खत्म कर देंगे और फिर नई कहानी के साथ शो में नई सहर दिखाई देंगी। अब तक इस रोल के लिए कोई एक्ट्रेस कंफर्म नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर लगातार अलग अलग एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे हैं और अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस येशा रूघानी का नाम जुड़ गया है। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने सहर के रोल के लिए येशा रूघानी को अप्रोच किया है और हिमांशी पाराशर की एंट्री अब शो में नहीं हो रही है। इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, येशा रूघानी ने आखिरी शो रब से है दुआ किया था और ये शो मुस्लिम बैकग्राउंड पर आधारित था। ऐसे में येशा को इस तरह के शो का पहले से एक्सपीरियंस है और इसी वजह से एक्ट्रेस को शो में लेने की प्लानिंग मेकर्स बना रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Shilpa Shinde संग कैटफाइट के बीच Hina Khan ने फैंस को दी चेतावनी, बोली, 'नीचे नहीं गिरना')seher hone ko hai (photo credit- instagram)
