Seher Hone Ko Hai Spoiler: सीरियल 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) में माहिद और सहर की जिंदगी में आई खुशियां अब खत्म होने वाली है। सहर और माहिद की सगाई हो गई है लेकिन इंशा के साथ ऐसा सबूत हाथ लगा जिससे बर्बादी भी जल्द दस्तक देगी। बीते दिन एपिसोड में देखने को मिला था कि माहिद और सहर रोमांटिक डांस करते हैं तो दूसरी तरफ इंशा डॉक्टर फरीद के कैबिन से माहिद की मेडिकल रिपोर्ट चुरा लेती है। साथ ही अमाल भी घबराई हुई है क्योंकि उसका सच भी कहीं बाहर ना आ जाए। आज 3 सितंबर के एपिसोड में क्या-क्या ट्विस्ट आए जानिए इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Asim Riaz ने Vishal Aditya Singh पर साधा निशाना, याद दिलाया Madhurima Tuli वाला कांड)
हैदर ने दिया हुस्ना को धोखा
Parth Samthaan स्टारर आज के एपिसोड की शुरुआत हुई माहिद और सहर के रोमांस से जिसे हुस्ना बीच में आकार रोक देती है। वहीं हैदर प्रोजेक्टर लगाकर अमाल का भांडा फोड़ने वाला होता है कि तभी माहिद आकार उसे रोक देगा। माहिद को हैदर पर पूरा शक है कि वो इस सगाई को बर्बाद करने के लिए कुछ भी कर सकता है। हुस्ना की पीठ में छुरा घोंपकर हैदर अमाल की फुटेज दिखाने के बजाए इस्लाम की आयात स्क्रीन पर चला देगा। ये देख हुस्ना के होश उड़ जाएंगे तो वहीं हैदर माहिद और सहर को सगाई की बधाई देगा। दूसरी तरफ अस्पताल में डॉक्टर फरीद के कमरे में बिखरे समान और फाइल्स को देख स्टाफ को शक होता होता लेकिन इंशा वहां से बचकर निकल जाती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में नहीं जाना चाहते Ashish Chanchlani, वजह कर देगी हैरान)

सहर होने को है स्पॉइलर/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
हैदर का मकसद
सीरियल में आगे डॉक्टर फरीद को अस्पताल की चोरी के बारे में पता लगेगा और उसे यकीन हो जाएगा की कैबिन की अलमिराह से माहिद की फाइल चुरा ली गई है। ऐसे में सहर फैसला लेती है कि कोई और माहिद को मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी दे, इसे पहले वो खुद ही उसे सब सच बता देगी। लेकिन डॉक्टर फरीद सहर को ऐसा करने से रोक देंगे। नियाजी मंजिल में हुस्ना हैदर को रस्सी से बांधकर उसपर जमकर डंडों की बरसात करती है। असली कारण बताते हुए हैदर कहता है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसका मकसद कुछ ओर है। दरअसल हैदर सहर से शादी करना चाहता है इसलिए उसने हुस्ना के प्लान को अंजाम नहीं दिया।
