Ashi Singh Break Silence On Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सहर होने को है' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। सीरियल में एक्ट्रेस सुमित सिंह की एंट्री हो चुकी है, जो पैरेलल लीड की भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। इससे इतर 'सहर होने को है' के लिए लगातार खबर आ रही है कि शो से ऋषिता कोठारी की छुट्टी होने वाली है और उनकी जगह कोई दूसरी एक्ट्रेस मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएगी। 'सहर होने को है' की लीड एक्ट्रेस के लिए अभी तक शिवांगी जोशी से लेकर आशी सिंह (Ashi Singh) और भाविका शर्मा तक का नाम सामने आ चुका है। वहीं शो में एंट्री की अफवाहों पर अब खुद आशी सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: लीड एक्ट्रेस बनेंगी भाविका शर्मा, ऋषिता कोठारी को रिप्लेस कर बटोरेंगी TRP!

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आशी सिंह
आशी सिंह (Ashi Singh) ने बताया कि वह पहले ही अपने काम की वजह से बहुत व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें इन खबरों पर रिएक्शन देने का मौका नहीं मिला। आशी सिंह ने कहा, "जो इंसान 5 दिन से सो नहीं रहा है, आज सिर्फ दो घंटे की नींद लेकर सीधे आया है और ऐसा सब चल रहा है। उस बीच में मुझे रिएक्ट करने का मौका नहीं मिला।"
