टीवी मसाला

'आपमें तहजीब की कमी है...'- शिल्पा शिंदे पर भड़के TV के कृष्ण, शुभांगी अत्रे को नीचा दिखाने के लिए लगाई क्लास

Saurabh Raj Jain Angry On Shilpa Shinde For Remark Against Shubhangi Atre: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में वापसी कर ली है। लेकिन अपने एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने शुभांगी अत्रे की एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग पर तंज कसा था। इस बर्ताव के लिए अब सौरभ राज जैन ने उनकी क्लास लगाई है।

Image

फोटो क्रेडिट- सौरभ राज जैन इंस्टाग्राम, फैनपेज

Saurabh Raj Jain Angry On Shilpa Shinde For Remark Against Shubhangi Atre: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने छोटे पर्दे पर फिर से अपना जलवा दिखाने का फैसला कर लिया है। शिल्पा शिंदे 'भाभी जी घर पर है 2.0' में नजर आएंगी। शो में उन्हें वापिस देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। लेकिन शिल्पा शिंदे ने हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में 'भाभी जी घर पर है' की अंगूरी भाभी रह चुकीं शुभांगी अत्रे की एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग पर सवाल खड़ा किया था। शिल्पा शिंदे ने इंटरव्यू में कहा था. "वो अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन कॉमेडी आसान बात नहीं है। किसी और को कॉपी करना बहुत मुश्किल और दबाव वाला है।" अपनी इस बात के लिए शिल्पा शिंदे लोगों के निशाने पर तो आईं ही। वहीं अब टीवी के कृष्ण यानी सौरभ राज जैन (Saurabh Raj Jain) ने भी उन्हें लताड़ लगाई है।

सौरभ राज जैन (Saurabh Raj Jain) ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह शिल्पा शिंदे पर तंज कसते दिखाई दिये। सौरभ राज जैन ने कहा, "रिप्लेस की गई एक्ट्रेस जिसने 10 सालों तक लोगों का मनोरंजन किया। सबका उन्हें खूब प्यार मिला। और जिस भी कारण से, जब पुरानी एक्ट्रेस उसी किरदार में वापस लौटीं तो वो मीडिया से कहती हैं कि रिप्लेस्ड एक्ट्रेस उनके जितनी बड़ी स्टार नहीं थी और उनमें कॉमिक टाइमिंग की कमी थी। नहीं मैम, ये आप हैं जिसमें बुनियादी तहजीब की भी कमी है। आप जानते होंगे...। मैं ये क्यों साझा कर रहा हूं, ये सीखने के लिए है मेरे लिए और समझदार लोगों के लिए। विनम्रता देखी जाती है, बाकी सब चीजें अस्थाई हैं।"

saurabh

फोटो क्रेडिट- सौरभ राज जैन

बता दें कि शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) के प्रति शिल्पा शिंदे का बर्ताव देख लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं शुभांगी अत्रे की बात करें तो उन्होंने 'अंगूरी भाभी' के किरदार को अलविदा कहते हुए शिल्पा शिंदे के बारे में कहा था, "शिल्पा ने बहुत जल्द ही शो छोड़ दिया था तो ऐसा लगता है कि उन्होंने मुझे एक नवजात बच्चा दिया था। मैंने इस बेबी को 10 साल तक पाला है और अब उन्हें वापस कर रही हूं, संस्कार और मूल्य देने के बाद। मैं शिल्पा और बाकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। वो अच्छी कलाकार हैं और मैं उन्हें खूब सराहती हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article