टीवी मसाला

Exclusive: 'भाभी जी घर पर हैं' में शुभांगी अत्रे संग तुलना पर बोलीं शिल्पा शिंदे, ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब

Bhabiji Ghar Par Hain Exclusive: टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में 10 साल बाद शिल्पा शिंदे लौटी अंगूरी भाभी बनकर। अब हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा और शो की पूरी स्टार कास्ट ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान शिल्पा ने शुभांगी अत्रे संग हो रही तुलना पर क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।

Bhabiji Ghar Par Hain Exclusive

Image Source: AndTV Official Instagram

Bhabiji Ghar Par Hain Exclusive: एंड टीवी का शो 'भाभी जी घर पर हैं' इन दिनों जगह-जगह सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स ने करीब 10 साल बाद इसकी कहानी को बदलने का फैसला लिया। अब जनता को 'भाभी जी घर पर हैं 2. o' अपने टीवी स्क्रीन पर देखने को मिलेगा। नई कहानी के साथ शो में लौटीं पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे। ऐसे में जनता काफी उत्साहित है शिल्पा को 10 साल बाद सक्रीन पर दोबारा देखने के लिए। अब हाल ही में शिल्पा और पूरी शो की स्टार कास्ट ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की थी।

टेली टॉक संग इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) से पूछा गया कि शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) से शुभांगी अत्रे ने लोगों के दिलों में जगह बनाई और अब उन्हे फैंस आपकी तुलना करेंगे इसपर क्या कहना है। जवाब देते हुए शिल्पा शिंदे कहती हैं, 'ट्रोलिंग तो होती है वो ही उनका काम है वरना क्या खाएंगे-पियेंगे। सभी की अपनी-अपनी दुकान चलती है। ठीक है हर चीज को हमें अपना लेना चाहिए। हम सब इसी चीज में लगे हुए हैं कि कितने सालों से लोग काम कर रहे हैं और अब हम और नए तरीके से आ रहे हैं। हमारा एक ही उद्देश है कि दोबारा वैसे ही लोगों के दिलों में जगह बना पाएं।' आपको मालूम है कि मेकर्स संग लड़ाई के बाद शिल्पा ने शो छोड़ दिया था और बागडोर शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) के कंधे पर दी गई थी। शुभांगी ने करीब 10 सालों तक शिल्पा की जगह लेकर दर्शकों का मनोरंजन किया था। हालांकि शिल्पा और शुभांगी ने हमेशा से एक दूजे के लिए इंटरव्यूज में सिर्फ अच्छी बातें ही बोली हैं।

शिल्पा ने इस दौरान ये भी कबूला कि जो भी चीजें उनके और प्रोडक्शन हाउस के बीच हुई वो सबकुछ बीत चुका है। अब शिल्पा के लिए एक नया शो है। बता दें शो 'भाभी जी घर पर हैं' में कॉमेडी के बाद अब हॉरर का तड़का लगेगा। इस शो के नई कहानी के प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। 22 दिसंबर से जनता इसके नए एपिसोड का मजा ले पाएंगी।

खुशबू  डोगरा
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article