किडनी फेल ने नहीं बल्कि इस बड़े हादसे ने ली सतीश शाह की जान, एक्टर राजेश कुमार ने बताया मौत से ठिक पहले क्या कर रहे थे एक्टर

Satish Shah Death Reason: सतीश शाह के ऑनलाइन बेटे राजेश कुमार ने बताया कि एक्टर की मौत का असली कारण क्या था। राजेश कुमार ने मीडिया से क्लियर किया कि उनकी मौत किडनी फेल होने की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से हुई है। राजेश कुमार ने बताया कि यह बहुत मुश्किल का समय है।

Satish Shah Death Reason: फैंस के चहेते सतीश शाह( Satish Shah) का हाल ही में देहांत हो गया। एक्टर ने करीब चार दिन पहले दुनिया को अलविदा कहा और चल बसे। उनकी मौत से हर जगह मातम पसरा हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री में सतीश शाह की मौत से बड़ा झटका लगा है। बीती रात, सोमवार को एक्टर की याद में प्रेयर मीट रखी गई। जिसमें इंडस्ट्री के नामी स्टार्स पहुंचे थे। इस प्रेयर मीट में सतीश शाह के दोस्त और साथी कलाकार राजेश कुमार ने बताया कि उनकी मौत कैसे हुई। पहले खबर सामने आ रही थी कि किडनी फेल हो जाने की वजह से सतीश शाह का निधन हुआ है। हालांकि असलियत का अब पता चला है।

Satish Shah Death Reason

सतीश शाह( Satish Shah) की प्रेयर मीट से निकलते हुए एक्टर राजेश कुमार( Rajesh Kumar) ने बताया कि, "सतीश शाह की मौत किडनी फेल होने की वजह से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई है। उनका किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा था, उसके बाद वह एकदम ठिक हो कर घर आ गए थे, यह हादसा तब हुआ जब सतीश अपने घर पर दिन का खाना खा रहे थे, अचानक से वह बेहोश हुए और उनकी मौत हो गई, उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।" राजेश कुमार ने बताया कि यह बहुत मुश्किल का समय है लेकिन हर किसी को मौत की असली वजह का पता होना चाहिए।

End of Feed