Sargun Mehta Reacts on Isha Malviya Jealousy Comment: टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। टीवी के अलावा एक्ट्रेस पंजाबी फिल्मों में बतौर लीड काम कर रही हैं। एक्ट्रेस प्रोड्यूसर भी हैं। एक्ट्रेस ने कलर्स टीवी का पॉपुलर शो उड़ारियां प्रोड्यूस किया था। इस शो से ईशा मालवीय को घर-घर पहचान मिली थी। ईशा उड़ारियां के बाद बाद बिग बॉस 17 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उड़ारियां की स्टारकास्ट मुझसे जलने लगी थी क्योंकि लोग मेरे किरदार को ज्यादा पसंद कर रहे थे। अब ईशा के इस बयान पर सरगुन ने अपने रिएक्शन दिया है।
सरगुन ने ईशा के बयान पर तोड़ी चुप्पी
सरगुन ने कहा, वो बच्चे हैं। वो अच्छा या बुरा कुछ भी बोल सकते हैं। मुझे उसकी बातों का कोई बुरा नहीं लगा। मैं यही कहूंगी कि वो बहुत ही अच्छी और मेहनती लड़की हैं। एक आदमी मिलकर शो नहीं बनाता है। ये सिर्फ मेरी मेहनत नहीं है या चैनल की मेहनत नहीं है। हर एक व्यक्ति की मेहनत होती है जिसकी वजह से शो बनता है। हालांकि इस बात में कोई शक नहीं है कि ईशा बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। लोग उन्हें पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं।
सरगुन इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो वे हानियां को लेकर चर्चा में हैं। इस म्यूजिक वीडियो में सरगुन के साथ रवि दुबे मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, ईशा मालवीय का सॉन्ग जल्द रिलीज होने वाला है। एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
