ब्रेकअप के बाद फिर थमा Sara Khan और शांतनु राजे ने एक दूजे का हाथ, कहा 'प्यार हमें वापिस लाया'...

Sara Khan and Shantanu Raje Patchup: बिग बॉस और कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सारा खान ने ब्रेकअप के चंद दिनों बाद ही अपने बॉयफ्रेंड शांतनु राजे संग वापिस आ गई हैं।

Sara Khan and Shantanu Raje Patchup: टीवी एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों काफी सुर्खियोंमें बनी हुई है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही सारा ने अपने और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शांतनु राजे से ब्रेकअप कर लिया। दोनों का ब्रेकअप सोच विचार से हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर आई की दोनों एक दूजे के संग वापिस आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Sara Khan and Shantanu Raje Patchup

दिसंबर 14 को सारा खान (Sara Khan) ने अपने और शांतनु राजे का ब्रेकअप अनाउंस किया था, जिसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। ऐसे में अब खबर आ रही है की दोनों एक बार फिर साथ आ गए हैं और अपने गीले शिकवे मिटा दिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया की हर कपल की तरह हमारे बीच में भी लड़ाई होती हैं। जिसकी वजह से हमने एक दूजे के साथ रिश्ता खत्म करना चाहा।अब हमें एक साथ हमारा प्यार लाया है।

End of Feed