निकिता रावल संग संग्राम सिंह ने लगाया दिल, क्या पायल रोहतगी को मिला शादी में धोखा?

Sangram Singh Affair With Nikita Rawal: रेसलर और एक्टर संग्राम सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वो निकिता रावल को डेट कर रहे हैं। अब खबरें भी उड़ने लगी हैं कि संग्राम ने पायल रोहतगी को शादी के रिश्ते में धोखा दिया है। क्या है सच जानिए इस रिपोर्ट में।

Sangram Singh Affair With Nikita Rawal: कपल पायल रोहतगी और संग्राम सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कई समय से खबरें उड़ रही थी कि पायल और संग्राम जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। पायल ने संग्राम के चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद तलाक की खबरों को हवा मिली। अब दुबारा से दोनों की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। रुमर्स हैं कि संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी को धोखा दिया और वे निकिता रावल को डेट कर रगे हैं।

Sangram Singh Nikita Rawal Affair

Image Source: Instagram

खबरें आ रही हैं कि संग्राम सिंह (Sangram Singh) का डांसर और एक्ट्रेस निकिता रावल (Nikita Rawal) संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पिछले छह महीने से एक दूजे को डेट कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इस बात का पता पायल रोहतगी को भी है जो जल्द ही तलाक ले सकती हैं। हालांकि अब अमर उजाला से बातचीत करते हुए निकिता रावल ने अपने और संग्राम सिंह को लेकर उड़ रहे रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी। निकिता ने कहा, 'संग्राम मेरे अच्छे दोस्त हैं और ये खबरें उनकी जिंदगी में गड़बड़ी कर चुकी है। मैं इन रुमर्स से बहुत परेशान हूं। इसी के साथ मैं इस टॉपिक पर बात नहीं करना चाहूँगी क्यूंकी ये सब निजी मामला है।'

End of Feed