Bigg Boss 19 Promo: छोटे परदे का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ धूम मचा रहा है। ये शो सिर्फ देश नहीं बल्कि विदेश भी ट्रेंड कर रहा है। सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं जो हर वीकेंड का वार में घरवालों की क्लास लगाते हैं। देखते देखते शो को शुरू हुए तीन हफ्ते बीत गए लेकिन अब भी दर्शकों को लग रहा है कि बिग बॉस में कुछ चीज की कमी है। शो को मसाला लगाते हुए मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया है जिसमें जीशान कादरी के खिलाफ और उन्ही के खुद दोस्त भी खिलाफ हो चुके हैं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत अभिषेक बजाज से होगी जो गुस्से में बिग बॉस से कह रहे हैं कि अगर किसी की हेल्थ के साथ कोई खेल रहा है तो आपको एक्शन लेना चाहिए। वहीं बाथरूम एरिया में बसीर अली भी कह रहे हैं जीशान कादरी (Zeishan Quadri) से कि अगर आपको लोगों को तकलीफ पहुंचकार गुस्सा आ रहा है तो ये अमानवीय है। सभी घरवाले चाहते हैं कि जीशान को सजा मिले। अमाल सुझाव देते हैं कि अगले संडे तक जीशान बाहर सोएंगे। ये सब सुन जीशान कहते हैं, 'जिसमें दम है करें बॉयकॉट, तुम लोग कौन हो सजा किस बात की सजा। जाकर बोल दो जीशान कादरी अड़ा हुआ है जो करना है कर लो।'
वहीं अन्य कंटेस्टेंट मिलकर जीशान को नॉमिनेट करने का प्लान बनाते हुए दिखाई दिए। हालांकि प्रोमो से ये समझ नहीं आया कि आखिर जीशान के खिलाफ सभी घरवाले क्यूं हुए। वहीं नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट कि बात करें तो इस हफ्ते अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल चुड़ासमा, बसीर अली और प्रणित मोरे का नाम शामिल है।
