टीवी मसाला

Bigg Boss 17 First Promo: बिग बॉस 17 में दिखेगा दिल, दिमाग और दम का तगड़ा कॉम्बिनेशन, सलमान खान ने रिलीज किया प्रोमो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 14, 2023, 10:05 PM IST

Bigg Boss 17 First Promo: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आउट हो गया है। प्रोमो में भाईजान अलग-अलग अंदाज में नजर आए। इस बार का बिग बॉस काफी अलग होने वाला है। मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज कर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

Image

Bigg boss 17 Promo (credit Pic:instagram)

Bigg Boss 17 First Promo: सलमान खान ने अपने अपकमिंग शो बिग बॉस 17 का दमदार प्रोमो रिलीज कर दिया है। भाईजान ने बिग बॉस ओटीटी 2 के खत्म होने के एक महीने बाद प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान अनोखे अंदाज में नजर आए। शो के नए प्रोमो ने फैंस की दिल की धड़कन बढ़ा दी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में एक्टर कहते हैं कि अभी तक आपने बिग बॉस की आंख देखी है। इस बार बिग बॉस के दिखेंगे तीन अवतार।

सलमान प्रोमो में कहते हैं दिल, दिमाग और दम। इस बार का बिग बॉस 17 काफी धमाकेदार होने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आ गया है। शो का प्रोमो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, इस बार बिग बॉस दिखलाएंगे अलग रंग जिसे देखकर आप सब रह जाएंगे ढंग।

सलमान ने शेयर किया नया प्रोमो

सलमान शो के प्रोमो में तीन अलग-अलग लुक में नजर आए। पहले में एक्टर लाल रंग के कुर्ते में नजर आए जिसका मतलब दिल था। दूसरे में वो काफी सीरीयस लगे। तीसरे लुक में उन्होंने दिखाया दम। प्रोमो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इसका बहुत समय से इंतजार था। आखिर प्रोमो आ ही गया। दूसरे यूजर ने लिखा, मैं बहुत एक्साइटेड हूं। तीसरे यूजर ने लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बार बिग बॉस की थीम सिंगल वर्सेज कपल होने वाली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article