बॉलीवुड

Ponzi Scam: गोविंदा की बढ़ी मुश्किलें, 1000 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में होगी पूछताछ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 14, 2023, 07:20 PM IST

Ponzi Scam: एक्टर गोविंदा की मुश्किले बढ़ने वाली है। एक्टर का नाम पोंजी स्कैम में आया है। ओडिशा आर्थिक अपराध शाखा जल्द एक्टर से इस मामेल की पूछताछ करेगी। पोंजी स्कैम में भारते के 2 लाख लोगों के साथ 1000 करोड़ की धोखाधड़ी हुई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

Govinda (Credit Pic: Instagram)

Ponzi Scam: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर का नाम पोंजी स्कैम सामने आया है। ओडिशा आर्थिक अपराध शखा जल्द इस मामले में गोविंदा से पूछताछ करेगी। अधिकारियों का कहना है कि सोलर टेक्नो एलायंस ने कई देशों में क्रिप्टो निवेश की आड़ में अवैध रूप से आनलॉइन पोंजी स्कैम किया है।

इस स्कैम में करीब 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा ने इस कंपनी का प्रमोशन किया था। इस मामले में EOW गोविंदा से पूछताछ करेगी।

गोविंदा की बढ़ी मुश्किलें

रिपोर्ट के अनुसार, पूरे भारत में 2 लाख से अधिक लोगों के साथ 1000 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। EOW के इंस्पेक्टर जेएन पंकज ने बताया, हम जल्द ही मुंबई गोविंदा से पूछताछ के लिए अपनी टीम भेजेंगे जिन्होंने गोवा में एसटीए के भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। एक्टर ने कुछ वीडियो में कंपनी का प्रमोशन किया था।

उन्होंने आगे कहा कि गोविंदा ना तो संदिग्ध और ना ही आरोपी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि गोविंदा का इस स्कैम में कोई रोल था या नहीं। अगर वो इस केस में सिर्फ प्रचारक के रुप में जुड़े थे तो हम उन्हें गवाह बना देंगे। आपको बता दें कि 7 अगस्त 2023 को ओडिशा आर्थिक अपराध शाखा

ने कंपनी के मालिक और घटना के मुख्य आरोपी गुरतेज सिद्धू को निरोद दास के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article