टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस छोड़ने पर तोड़ी सलमान खान ने चुप्पी, कहा- 'मैं अटैचमेंट से दूर रहता हूं लेकिन..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 19, 2023, 08:24 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं, इस बीच अब सलमान ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना बयान जारी कर दिया है। सलमान खान ने साफ कर दिया है कि वह बिग बॉस की होस्टिंग नहीं छोड़ने वाले हैं।

Image

Salman Khan on Bigg Boss OTT 2 hosting

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) और फुकरा इंसान (Fukra Insaan) जैसे फेमस यूट्यूबर को बिग बॉस की टीआरपी बढ़ा रहे हैं। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 के सेट से सलमान खान की एक फोटो जमकर वायरल हुई थी, इस फोटो में सलमान खान हाथ में सिगरेट पकड़े नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। सलमान खान ने बिग बॉस का आखिरी वीकेंड का वार भी होस्ट नहीं किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही थी कि सलमान ने बिग बॉस की होस्टिंग छोड़ ही है, अब इसको लेकर खुद सलमान खान का बयान सामने आ गया है, आइए इसपर नजर डालते हैं।

‘बिग बॉस मेरी जिंदगी का एक हिस्सा है’

एक लॉन्च इवेंट के दौरान जब सलमान खान से पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस की होस्टिंग छोड़ रहे हैं? इसके जवाब में सलमान खान ने कहा, ‘वैसे तो मैं अटैचमेंट से दूर रहना पसंद करता हूं लेकिन बिग बॉस थोड़ा अलग है। अब कई सालों से मैं बिग बॉस को होस्ट कर रहा हूं, ऐसा लगता है कि ये मेरी जिंदगी का हिस्सा ही बन गया है।’ सलमान खान का ये स्टेटमेंट अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। अब यह बात पक्की हो गई है कि अपकमिंग वीकेंड का वार सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article