KKK 13: रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, सलमान खान से है खास कनेक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 5, 2023, 05:58 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। शो की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका के लिए जल्द रवाना होंगे। मेकर्स इस शो के लिए अलग-अलग क्षेत्र से कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स ने इस शो के लिए कई कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया है। कंटेस्टेंट्स ने खतरों के खिलाड़ी के लिए कमर कस ली है। मेकर्स ने इस शो के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) को अप्रोच किया है। मेकर्स लंबे समय से इस शो को लेकर डेजी से बात कर रहे थे। एक्ट्रेस अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने इस शो को साइन कर दिया है। डेजी के फैंस इस बात से बेहद खुश है। एक्ट्रेस लंबे समय बाद किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंंगे।

khatron ke khiladi 13 (1)

khatron ke khiladi 13 (credit pic: instagram)

डेजी शाह खतरों के खिलाड़ी से इंडस्ट्री में वापसी कर सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच कॉन्टैक्ट को साइन करने की बातचीत चल रही थी। एक्ट्रेस ने कॉन्टैक्ट साइन कर दिया है। मेकर्स का कहना है कि हमारी कोशिश रहती हैं कि हम अलग-अलग क्षेत्र से कंटेस्टेंट्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश करते हैं।

End of Feed