MTV Roadies 19th Season: एमटीवी का पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज अपने 19वें सीजन को लेकर चर्चे में है। शो में इस बार गैंग लीडर्स को बदल दिया गया है। इस बार शो में प्रिंस नरुला (Prince Narula), गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) बतौर गैंग लीडर नजर आने वाले हैं। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। रिया चक्रवर्ती का नाम आने के बाद फैंस के बीच खलबली मची गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में गैंग लीडर्स के बीच में ही कोल्ड वॉर चल रही है। प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी ने रिया के साथ शूट करने से मना कर दिया है।
टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस और गौतम को ट्रोल होने का डर सता रहा है। रिया चक्रवर्ती को रोडीज के पोस्टर में देखन के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। फैंस इस शो से जुड़े मेकर्स और गैंग लीडर को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। पिछला साल भी शो के कॉन्सेप्ट को बदलते हुए रणविजय सिंह की जगह सोनू सूद को लाया गया था। ये स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है। रोडीज की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हर बार की तरह इस बार की थीम भी काफी अलग होने वाली है।
रिया को यूजर्स ने किया सोशल मीडिया पर ट्रोल
रिया चक्रवर्ती रोडीज से एक बार फिर कम बैक कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि आपको क्या लगा था मैं नहीं आऊंगी। रिया सुशांत की मौत के बाद से किसी शो या फिल्म में नजर नहीं आई है। एक्ट्रेस का धमाकेदार कमबैक देखकर उनके फैंस बेहद खुश थे। रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने अपने नए शो से जुड़े कई पोस्टर शेयर किए हैं। रिया ने बॉलीवुड में जलेबी से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन सुशांत की मौत के बाद सब बदल गई।
