टीवी मसाला

टूट गई फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान की दोस्ती, एंटरटेनटेनमेंट की रात के सेट पर हुआ झगड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 5, 2023, 12:52 PM IST

Sumbul Touqeer Khan and Fahmaan Khan Rift: फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान की दोस्ती में दरार आ गई। दोनों के बीच एंटरटेनमेंट की रात के सेट पर झगड़ा हुआ । झगड़े के बीच सुंबुल तौकीर खान रोन लगीं। बाद में एक्ट्रेस को सेट के बाकी सदस्यों ने चुप करवाया।

Image

fahmaan and sumbul (credit pic: instagram)

Sumbul Touqeer Khan and Fahmaan Khan Rift: टीवी शो इमली में फहमान खान (Fahmaan Khan) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों की बॉन्डिंग को देखते हुए फैंस को लग रहा था कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने खुद को एक- दूसरे का अच्छा दोस्त बताया है। फहमान सुंबुल को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 16 में भी नजर आए थे। एक्टर के आने के बाद सुंबुल की गेम काफी बेहतर हुई थी। फहमान ने हमेशा अपनी खास दोस्त सुंबुल का साथ दिया है।

अब दोनों की दोस्ती में दरार देखने को मिल रही है। फहमान और सुंबुल एंटरटेनमेंट की रात शूट कर रहे थे। दोनों ने साथ में एक एपिसोड शूट किया था। दूसरे एपिसोड के दौरान दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई।

फहमान और सुंबुल की दोस्ती में आई दरार

India Forum की रिपोर्ट के अनुसार, एंटरटेनमेंट की रात की शूटिंग के दौरान फहमान और सुंबुल में तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान सुंबुल काफी रोने लगती हैं। बाद में पुनीत जे पाठक और बाकी सदस्यों ने एक्ट्रेस को संभाला। दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। अब उनकी दोस्ती पहले की तरह नहीं रही। इससे पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पहले खबरें आई थी कि फहमान और सुंबुल एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। लेकिन एक्ट्रेस के पिता ने इस म्यूजिक वीडियो के लिए मना कर दिया था।

बाद में इस म्यूजिक वीडियो के लिए निमृत कौर और हिबा नवाब का नाम सामने आया था। फहमान इन दिनों अपने शो धर्मपत्नी को लेकर चर्चा में है। धर्मपत्नी में एक्टर के काम को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। एक्टर इसके अलावा भी म्यूजिक वीडियो और बाकी चीजों पर काम कर रहे हैं। सुंबुल भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article