टीवी मसाला

'पैसे पर फिसल गई..' साजिद खान और सौंदर्या शर्मा के रिलेशनशिप पर फैंस ने जमकर लिए मजे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 24, 2023, 02:20 PM IST

Sajid Khan and Soundarya Sharma Relationship: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट साजिद खान (Sajid Khan) और सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) के रिलेशनशिप की खबरों को लेकर अब फैंस ने भी मजे लेने शुरू कर दिए हैं। कोई सौंदर्या को गोल्डडिगर कह रहा है तो कोई इन खबरों को सरे से नकार रहा है।

Image

Soundarya Sharma and Sajid Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • साजिद और सौंदर्या के रिलेशनशिप की खबरें हुईं वायरल।
  • सौंदर्या शर्मा ने इन खबरों पर नाराजगी व्यक्त की है।
  • फैंस भी अब दोनों के रिलेशन पर मजे ले रहे हैं।

Sajid Khan and Soundarya Sharma Relationship: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट साजिद खान (Sajid Khan) और सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) के रिलेशनशिप की खबरों को लेकर अब फैंस ने भी मजे लेने शुरू कर दिए हैं। कोई सौंदर्या को गोल्डडिगर कह रहा है तो कोई इन खबरों को सरे से नकार रहा है। शेखर सुमन की पार्टी के बाद यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई है। इस खबर की शुरुआत शालीन भनोट ने की थी। शालीन ने मजाक में एक वीडियो में कहा कि क्या सौंदर्या और साजिद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? शालीन की इस बात से फैंस सीरियस हो गए है और साजिद व सौंदर्या के रिश्ते पर तरह-तरह की बातें बनाने लगे। इस बीच कई लोग सौंदर्या के कैरेक्टर पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं और उन्हें गोल्ड डिगर तक बता रहे हैं। आइए फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

'बिग बॉस की बेस्ट जोड़ी'

साजिद खान और सौंदर्या शर्मा के रिलेशनशिप की खबरों पर फैंस का मजेदार रिएक्शन सामने आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये तो बिग बॉस की बेस्ट जोड़ी है। इसे कोई मात नहीं दे सकता है।' इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा, 'पैसा बोलता है भईया, अगर वो हो तो किसी के साथ भी रिलेशनशिप में आ सकते हों।' फैंस के इस तरह के रिएक्शन से सौंदर्या शर्मा काफी नाराज लग रही हैं। सौंदर्या ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

साजिद खान के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों पर सौंदर्या शर्मा ने कहा, 'साजिद के साथ मेरे रिलेशनशिप की इन झूठी कहानियों से मैं काफी हर्ट और निराश हूं। मैंने हमेशा एक दोस्त, गुरु और बड़े भाई की तरह उनकी ओर देखा है। आज भी औरतों को लिंक-अप की कहानियों का शिकार बनाया जा रहा है यह काफी परेशान करने वाली बात है।'

सौंदर्या शर्मा ने कहा, 'कुछ पत्रकारों ने मुझसे बदला लेने के लिए यह खबरें फैलाई हैं क्योंकि मैं उनको इंटरव्यू नहीं दे रही थी। इन गलत खबरों ने मुझे और मेरे परिवार को काफी प्रभावित किया है। अब में कानूनी कार्यवाही करनी की सोच रही हूं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article