Saath Nibhana Saathiya के एक्टर पर भड़की एक्स गर्लफ्रेंड, बोली- 'कई दूसरी लड़कियों से थे संबंध...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 13, 2023, 03:07 PM IST

Ex girlfriend Shaeina Seth accused Mohammad Nazim for cheating: मोहम्मद नाजिम और टैरो-कार्ड रीडर व ज्योतिषी शाइना सेठ करीब आठ साल से डेट कर रहे थे। दोनों पहली बार 2011 में मिले थे और कुछ समय बाद डेटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि ये रिश्ता साल 2019 में खत्म हो गया।

Mohammad Nazim accused for cheating: साथ निभाना साथिया के टीवी एक्टर मोहम्मद नाजिम (Mohammad Nazim) एक बार फिर से चर्चा में हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि पिछले एक साल से मोहम्मद क्रिएटिव डायरेक्टर फराह कादर को डेट कर रहे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ में सब कुछ ठीक है लेकिन इसी बीच मोहम्मद नाजिम की एक्स गर्लफ्रेंड शाइना सेठ ने चौंकाने वाला दावा किया है। हाल ही में शाइना ने मोहम्मद नाजिम पर निशाना साधा है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

mohammad nazim and Shaeina Seth

जैसा कि हम जानते हैं मोहम्मद नाजिम से शाइना सेठ खुद ही अपने रिश्ते को समाप्त कर दिया था। अब इसके पीछे की असली वजह सामने आई है जो कि बेवफाई बताई जा रही है। शाइना सेठ ने एक इंटरव्यू में बताया- 'मैंने रिश्ता खत्म किया, नाजिम ने नहीं। हमारी डेटिंग के दौरान कई लड़कियां उनकी बेवफाई का सबूत लेकर मेरे पास पहुंचीं थीं। लेकिन मैंने उन्हें हर बार माफ कर दिया, क्योंकि उन्होंने सुधरने की कसम खाई थी। मैं उनके प्यार में पागल थी और उम्मीद करती थी कि वह बदल जाएंगे, लेकिन यह बात ऐसे दौर पर पहुंच गई, जब चीजें मुझे मानसिक रूप से प्रभावित करने लगीं और मैंने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।'

End of Feed