Esha Verma claims Rupali Ganguly HIT her mother: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने स्टार प्लस के शो अनुपमा से काफी नाम कमाया है। हालांकि पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें की कुछ दिन रूपाली गांगुली को लेकर एक खबर सामने आई की वह आश्विन के वर्मा की तीसरी पत्नी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की सौतेली बेटी का एक चार साल पुराना पोस्ट भी सामने आया जिसमें ईशा वर्मा (Esha Verma) ने एक्ट्रेस के काले राज से पर्दा उठाया हुआ था। अब वर्तमान में रूपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए अनुपमा स्टार के स्वभाव के बारे में बताया साथ ही अपने पिता के गली-गलौच वाले नेचर का भी खुलासा किया। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Esha Verma claims Rupali Ganguly HIT her mother
अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) ने एक्ट्रेस के कई काले राज से पर्दा उठाया है। ईशा वर्मा ने बताया उनके माता-पिता की शादी 1997 में हुई थी और 2008 में वे अलग हो गए थे। जिस समय उनके माता-पिता का तलाक हुआ वह केवल 15 साल की थीं। एक्ट्रेस ने बताया की कैसे रूपाली गांगुली ने मेरी माँ को मारा था। मैंने उस समय हाई स्कूल में थी और बहुत रोया करती थी। रूपाली के बारे में बात करते हुए कहा 'वो जानबूझकर हमारी जिंदगी में आई और मेरे माता-पिता की शादी तोड़ दी।
ईशा वर्मा ने कहा "मैं यहाँ सिर्फ़ रूपाली को गलत नहीं बोलूँगी, यह मेरे पिता की भी गलती है। वह फिजिकलि और इमोशनली बहुत गली-गलौच करते थे जिससे मुझे डर लगता था। जब भी मैंने इसके बारे में खुलकर बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने मुझे चुप कराने की कोशिश की। मैं अपने पिता के साथ प्यार चाहती थी लेकिन ये कभी नहीं हुआ और मुझे नहीं लगता कि वह मेरी शादी में भी आएंगे।"
