टीवी मसाला

Anupama: सुधांशु पांडे के जाते ही Rupali Ganguly के बदले रंग, एक्टर के बारे में बात करने से भी किया परहेज

Rupali Ganguly REFRAINS From Talking About Sudhanshu Pandey: अनुपमा से सुधांशु पांडे के जाने के बाद शो को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। आइए दिन कोई नई रिपोर्ट सामने आती रहती है। अब खबर सामने आ रही है कि मीडिया से बातचित के दौरान अनुपमा ने सुधांशु पांडे के बारे में बात करने से परहेज किया है। आइए देखते हैं।

Image

Rupali Ganguly REFRAINS From Talking About Sudhanshu Pandey:

Rupali Ganguly REFRAINS From Talking About Sudhanshu Pandey: स्टार प्लस का टीवी शो अनुपमा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे के शो से अलविदा कहने के बाद से हलचल मच गई है। मेकर्स भी टीआरपी को टॉप पर बनाए रखने के लिए मजेदार ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के जाने की वजह उनको को-स्टार अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को माना जा रहा था लेकिन सुधांशु ने टाइम्स के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इन सभी अफवाहों का खंडन कर दिया था। लेकिन अब मीडिया के साथ सवाल-जवाब के दौरान रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे से जुड़े सवालों का जवाब देने से परहेज कर दिया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अनुपमा फ़ेम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने उनके साथ काम कर चुके सुधांशु पांडे से जुड़े किसी भी सवाल क जवाब देने से मना कर दिया। जब मीडिया ने रूपाली गांगुली से पूछा की "क्या वह सुधांशु को मिस करती हैं? तो एक्ट्रेस बिना जवाब दिए केमरे के सामने से उठ कर चली गईं। बता दें कि अगस्त में सुधांशु पांडे ने इंस्टाग्राम पर के वीडियो शेयर कर शो से जाने के बारे में फैंस को बताया था। उन्होंने कहा था "मैंने अब से अनुपमा का पार्ट नहीं हूँ। अचानक यह फैसला लेने के लिए मुझे माफ करना।

टाइम्स नाउ के साथ जब सुधांशु से पूछा गया था कि क्या रूपाली गांगुली की वजह से उन्होंने शो छोड़ा है तो इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा था "इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और ना कभी हो सकता है। किसी के पास इतनी पवार नहीं है जो मुझ जैसे अभिनेता को सही से बाहर निकाल सके। मेरे हिसाब से किसी को दोष देना बेकार है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article