प्रदर्शन पर PM मोदी के रिएक्शन के बाद अब Rupali Ganguly ने किया ट्वीट, बोलीं- बातचीत से समाधान...

Rupali Ganguly Tweet On Students Protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन छात्र प्रदर्शन के बीच ट्वीट कर नीट पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट से कार्रवाई का आश्वासन किया। इसपर रुपाली गांगुली ने रिएक्शन दिया है।

Rupali Ganguly Tweet Students Protest: दिल्ली सहित भारत के कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर छात्रों का प्रदर्शन हो रहा है। वहीं छात्र प्रदर्शन के बीच बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को आश्वासन दिया कि उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर ये भी कहा कि पेपर लीक मामले में शामिल दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के रिएक्शन के बाद अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी छात्रों को लेकर ट्वीट किया है। रुपाली गांगुली ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि समाधान बातचीत से निकालने का सही समय है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: छात्रों के समर्थन में आए Elvish Yadav को BJP से मिली धमकी! जवाब में बोले- दूसरों के पैसों पर पलने वाले...

Rupali Ganguly ने छात्र प्रदर्शन पर किया ट्वीट

Rupali Ganguly ने छात्र प्रदर्शन पर किया ट्वीट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    छात्र प्रदर्शन पर आया रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा, "असल छात्रों ने जिस एकजुटता के साथ हर छात्र के हक की बात उठाई और निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग की, वह सच में सराहनीय है। उनके साथ माता-पिता का मजबूती से खड़ा होना भी प्रेरणादायक रहा। प्रदर्शन के दौरान जो हिंसा हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण थी। किसी भी छात्र के साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए और न ही अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला होना चाहिए। हर स्थिति में शांति बनाए रखना सबसे जरूरी है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आपके मन में जरा भी दया नहीं है क्या...' आंखों में आंसू लेकर Rakhi Sawant ने PM Narendra Modi से पूछा सवाल

    End of Feed