Rupali Ganguly spotted amid controversy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने स्टार प्लस के शो अनुपमा से काफी नाम कमाया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस चर्चा का चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें की एक्ट्रेस की सौतेली बेटी का 4 साल पुराना एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), आश्विन के वर्मा (Ashwin K Verma) की तीसरी पत्नी हैं और उनके जिंदगी के बहुत से काले राज हैं। खैर इन सब इल्जामों के बीच रूपाली गांगुली का अब तक इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बल्कि बीते रात उन्हें अपने बेटे और पति के साथ मूवी हॉल के बाहर स्पॉट किया गया है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
Rupali Ganguly spotted amid controversy
स्टार प्लस के शो अनुपमा से रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) आज घर-घर में बड़ा नाम बन गई है। लेकिन सौतेली बेटी द्वारा लगाए गए इल्जामों के बाद फैंस कुछ सोच में पड़ गए हैं। हालांकि इन सबके बीच एक्ट्रेस को अपने पति आर बच्चे संग सिटी में स्पॉट किया गया। इस दौरान रूपाली गांगुली का पूरा परिवार हाथ जोड़कर पेपराजी को पोज दे रहा था। कैमेरे के लिए पोज देते समय सभी ने प्यार से एक-दूसरे को पकड़ा हुआ था। रूपाली को अपने पति के कंधे पर सिर रखकर पोज देते हुए भी देखा गया। और इन सबके बाद पूरा परिवार मूवी हॉल के अंदर चला गया।
बता दें की रूपाली गांगुली जी सौतेली बेटी ने साल 2020 में एक पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था "क्या कोई रूपाली गांगुली की असल कहानी जानता है। रूपाली गांगुली का आश्विन के वर्मा संग 12 साल तक अफेयर रहा था जबकि वह उस समय अपनी दूसरी शादी में थे।"
