टीवी मसाला

Asim Riaz ने नहीं किया था अभिषेक कुमार की पोस्ट पर भद्दा कॉमेंट, कहा "वो फेक अकाउंट था....."

Asim Riaz reveals the truth behind comment: बिग बॉस 13 स्टार आसिम रियाज़ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बता दें की कल बीते दिन अभिषेक कुमार की पोस्ट पर आसिम के कॉमेंट ने माहौल को गर्म कर दिया है। हालांकि आसिम ने आज एक नया पोस्ट शेयर कर कॉमेंट के पीछे का सच बताया है।

Image

Asim Riaz reveals the truth behind comment

Asim Riaz reveals the truth behind comment: बिग बॉस 13 स्टार असीम रियाज़ अपने स्वभाव के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते है। बता दें की बिग बॉस 13 के दौरान आसिम ने अपने अंदाज से फैंस को काफी खुश किया था और वह रनर अप बनके भी उभरे थे। इसके बाद उन्होंने अभी हाल में खतरों के खिलाड़ी 14 में कदम रखा था। लेकिन वहाँ अभिषेक कुमार झगड़ा और रोहित शेट्टी संग बत्तमीजी करने के चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। अब कल बीते दिन असीम रियाज़ (Asim Riaz) का पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हुआ जिसमें उन्होंने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का मजाक बनाते हुए उनको पोस्ट पर कॉमेंट किया हुआ था। हालांकि आज असीम ने अपने उस कॉमेंट का सच बताया है। आइए देखते हैं।

बिग बॉस 13 स्टार असीम रियाज़ (Asim Riaz) का एक पोस्ट कल काफी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 17 स्टार अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की साड़ी वाली पोस्ट पर भद्दा कॉमेंट किया हुआ था। आयासी रियाज़ ने कमेन्ट करते हुए लिखा "आ गया तु अपनी औकात पे, लेकिन मेरे पास 10 का खुल्ला नहीं है।" हालांकि आज आसिम का एक ताजा पोस्ट सामने आया है जिसमें उनका कहना है कि "ये फेक अकाउंट है, मैंने कोई कॉमेंट नहीं किया है।"

इन सबके बीच बता दें की खतरों के खिलाड़ी 14 के बाद अभिषेक कुमार का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साड़ी पहन वो वीडियो भी बना रहा थे। इसी पोस्ट पर आसिम का कॉमेंट आया था लेकिन बता दें की ये सब फेक है। आसिम ने खुद से कोई कॉमेंट नहीं किया।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article