Rupali Ganguly ने सौतेली बेटी के आरोपों के बीच तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बड़ी बात

Rupali Ganguly Cryptic Post: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने हाल ही में अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) पर मानहानि का केस किया है। इन कंट्रोवर्सी के बीच पहली बार एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Rupali Ganguly Cryptic Post: टीवी दुनिया का टॉप सीरियल अनुपमा फेम रूपाली गांगुली पर इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। रूपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने जमाने के आगे एक्ट्रेस पर कई बड़े इल्जाम लगाए जिसे सुन सभी चौंक गए। ईशा का कहना था कि रूपाली ने अश्विन की एक्स पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और गहने भी चुराए। सिर्फ यही नहीं ईशा का दावा था कि रूपाली एक साइको और पति को कंट्रोल करने वाली पत्नी हैं। इन सब इल्जामों के बीच रूपाली ने ईशा पर मानहानि का केस दर्ज कराया। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सब विवादों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर चुप्पी तोड़ी।

Rupali Ganguly Crpytic Post Amid Step Daughter Controversy

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) संग चल रहे विवादों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है कि कई बार ऐसा होता है जब आपको मनुष्यों के शोर से उभरने के लिए पशुओं की शांति की जरूरत होती है। ऐसे में इस पोस्ट साफ हो गया है की सौतेली बेटी के इल्जामों से रूपाली मन ही मन टूट सी गई हैं। रूपाली द्वारा किए गए मानहानि वाले केस को फेमस सिलेब्रिटी वकील सना रईस खान लड़ रही हैं।

End of Feed