टीवी मसाला

Rupali Ganguly के खिलाफ झूठा जहर उगल रही थी सौतेली बेटी Esha Verma, कानून का डंडा पड़ते ही बदले सुर

Rupali Ganguly lawyer issues statement after Esha Verma deletes posts: अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी के घटिया इल्जामों के बाद उन पर मानहानी का केस दर्ज कराया दिया है। ऐसे में रूपाली का केस लड़ रही सना रईस खान ने ईशा वर्मा को लेकर बड़ा बयान जारी किया है।

Image

Rupali Ganguly lawyer issues statement after Esha Verma deletes posts

Rupali Ganguly lawyer issues statement after Esha Verma deletes posts: टीवी की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने स्टार प्लस के शो अनुपमा से घर-घर में काफी नाम कमाया है। हालांकि पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस अपनी सौतेली बेटी के एक पोस्ट के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) ने आज से चार साल पहले एक्ट्रेस के खिलाफ एक इंस्टाग्राम पोस्ट कर उनके काले राज से पर्दा उठाया था। इसके अलावा ईशा वर्मा ने कुछ समय पहले वीडियो जारी कर अनुपमा एक्ट्रेस की धज्जियां भी उड़ाई थी। ऐसे में काफी समय से चुप बैठी रूपाली गांगुली ने ईशा के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज कराया। इस बीच अब अनुपमा का केस लड़ रही सना रईस खान ने ईशा वर्मा को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। आइए देखते हैं।

अनुपमा (Anupamaa) स्टार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का केस लड़ रही सना रईस खान ने बयान जारी करते हुए कहा 'लीगल एक्शन लेने के बाद ईशा वर्मा ने न केवल अपना पोस्ट डिलीट किया है बल्कि ट्विटर अकाउंट को भी इनएक्टिव कर दिया है। सना रईस खान ने आगे कहा की 'ईशा वर्मा द्वारा उठाया गया यह कदम साबित करता है कि सच क्या है। इससे यह भी समझ आता है कि ईशा वर्मा ने रूपाली गांगुली के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश की है।'

बताते चलें की रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने एक्ट्रेस पर घिनौने इल्जाम लगाते हुए कहा था की 'रूपाली गांगुली की वजह से मेरी पिता आश्विन के वर्मा ने मेरी माँ को दो बार डिवोर्स दिया है। हमें अकेला छोड़ कर भारत चले गए। रूपाली गांगुली और मेरे पिता का बेटा भी नाजायज है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article