Rupali Ganguly Injured: सीरियल अनुपमा (Anupama) से घर-घर मशहूर हुईं रूपाली गांगुली की फैन फालोइंग दिन भर दिन बढ़ती जा रही है। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस की एक्टिंग से सीरियल की टीआरपी तिगुनी होने में ज्यादा समय नहीं लग रहा है। रूपाली सोशल मीडिया पर अपने सेट से लेकर घर तक की सभी अपडेट फैंस को देती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस संग अनुपमा के सेट पर हादसा हो गया जिसके चलते वह चोटिल हो गईं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए रूपाली द्वारा शेयर की गई उनकी चोट की तस्वीरें।
टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें उनके पैर में चोट लग गई है और पट्टी बंधी हुई है। अनुपमा के सेट पर एक सीन शूट करते हुए एक्ट्रेस इस हादसे का शिकार हुईं और अपने आप को चोटिल कर बैठी। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन तस्वीर देखने के बाद फैंस उन्हे ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी चोट लगे पैर की तस्वीर शेयर कर लिखा 'लो बोलो'..। रूपाली गांगुली शो अनुपमा से एक तगड़ी फैन फालोइंग बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है जिसकी अभी तक मेकर्स ने पुष्टि नहीं की है।
सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि मेघा ने अनुपमा को चाकू मार दिया था जिसकी वजह से वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। डॉक्टर और घवरलों की दुआ के कारण अनुपमा को नई जिंदगी दान मिली है। अब आशा भवन में अनुज और आध्या मिलकर अनुपमा के ठीक होने का जश्न मनाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कुछ दिन पहले शो को कहानी में वनराज का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे ने अनुपमा को 4 साल बाद छोड़ दिया है।
