टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler 3 September: बाप की हरकतों के कारण सदमें जाएगी सई, नशे में आशका के घर कोहराम मचाएगा रजत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 3 September, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि सवि सई का डर दूर करने की कोशिश करेगी। वहीं आशका रजत को फंसाने की कोशिश करेगी।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में आएगा ये महाट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 3 September, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। साल 2020 से ही 'गुम है किसी के प्यार में' न केवल टीवी की दुनिया में धूम मचा रहा है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज करता है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में बीते दिन देखने को मिला कि रजत सई को लेने के लिए स्कूल जाता है। लेकिन वो सई को छोड़कर किसी और बच्ची को अपने साथ घर ले आता है। इसे देख भाग्यश्री तो रजत को बातें सुनाती ही है, वहीं सवि भी उसे जमकर फटकारती है। दूसरी ओर रजत का बर्ताव देख सई को सदमा लग जाता है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

रजत का बहिष्कार करेगा पूरा परिवार

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में दिखाया जाएगा कि सई की ओर रजत का बर्ताव देखकर उसके पापा नाराज होते हैं। वह फैसला करते हैं कि अब कोई भी रजत को नहीं पूछेगा। न ही उसे खाना देगा और न ही उससे कोई बात करेगा। इसपर भाग्श्री को छोड़कर पूरा परिवार रजत के खिलाफ हो जाता है।

सदमे में जाएगी सई

रजत की हरकतों को देखते हुए सई बेड के नीचे छुप जाती है। यहां तक कि वो अपने हाथ पर काला स्टार बनाती है। सवि के पूछने पर वो बताती है कि मैं बुरी लड़की हूं, इसलिए मैं खुद को सजा दे रही हूं। वहीं सवि सई को अपनी मां की सिखाई हुई कविता याद कराती है, जिससे अगर उसे डर लगे तो वो उस कविता को दोहरा सके।

रजत पर घिनौना इल्जाम लगाएगी आशका

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में मनोरंजन का खेल यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि आशका रजत से अपनी दुश्मनी निकालने के लिए सवि के पास फोन करेगी। आशका सवि से कहेगी कि रजत ने शराब पी हुई है और उसके कमरे में घुस आया है। आशका रजत पर अजीबों-गरीब हरकतें करने का आरोप लगाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article