टीवी मसाला

TMKOC: बनने वाली दुल्हन Jheel Mehta ने अपनी गर्ल गैंग संग की बैचल पार्टी, फ्लोरल ड्रेस में ढाया कहर

TMKOC star Jheel Mehta Bachelorette Party: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की स्टार रह चुकी झील मेहता जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अभिनेत्री मे शादी से पहले अब अपनी बैचलरेट पार्टी का आयोजन किया है। आइए देखटे हैं।

Image

Jheel Mehta Bachelorette Party

TMKOC star Jheel Mehta Bachelorette Party: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी पर सबसे अधिक चलते वाले शो में से एक है। दर्शक इस शो को देखना काफी पसंद करते हैं। अब तारक मेहता की ही एक स्टार जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। जी हाँ! बता दें कि शो में सोनू भिड़े का रोल अदा करने वाले झील मेहता (Jheel Mehta) दुल्हन बनने वाली हैं। अभिनेत्री अपने लॉंगटाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। अपने इस बड़े और खास दिन से पहले अभिनेत्री ने बड़े धूमधाम से अपनी बैचलरेट पार्टी का आयोजन किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

तारक मेहता शो स्टार झील मेहता (Jheel Mehta) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। उस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बनने वाली दुल्हन ने धूमधाम से अपनी गर्ल गैंग संग बैचलरेट पार्टी की है। दुल्हन बनने वाली झील मेहता में फ्लोरल ड्रेस पाहणी हुई है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री ने ब्राइड टु बी का शोल्डर स्ट्रेप भी पहना हुआ है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा "लड़कियां बस मौज-मस्ती करना चाहती हैं।"

झील मेहता की इस तस्वीर कर सामने आते ही फैंस ने जमकर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूर्व अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने भी प्यार सा कमेंट किया और लिखा "कांगो झील, कैसी हैं बाबू।"इन सबके बीच आपको बता दें कि झील मेहता तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद अभिनय की दुनिया से दूर हो गई हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article