सौतेली बेटी संग चल रहे विवादों के बीच Rupali Ganguly को मिला राजन शाही का साथ, पोस्ट शेयर कर बांधे तारीफ़ों के पुल

Rajan Shahi Supports Rupali Ganguly: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपनी सौतेली बेटी द्वारा चौंका देने वाले खुलासों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच सीरियल अनुपमा (Anupamaa) के प्रोड्यूसर राजन शाही रूपाली के सपोर्ट में उतरे हैं और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर तारीफ की है।

Rajan Shahi Supports Rupali Ganguly: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों रूपाली गांगुली सौतेली बेटी ईशा वर्मा संग कंट्रोवर्सी के बवंडर में फंस गई हैं। ईशा वर्मा ने सोशल मीडिया पर आकार खुलासा किया की रूपाली ने मां और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। सिर्फ यही नहीं रूपाली ने अश्विन की एक्स पत्नी सपना के गहने भी चुराए। इन सब लगे लांछन के बीच अब रूपाली गांगुली को सीरियल अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन शाही का सपोर्ट मिला है।

Rajan Shahi Supports Rupali Ganguly

स्टार प्लस सीरियल अनुपमा (Anupamaa) के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) ने अपने इंस्टाग्राम पर रूपाली गांगुली के लिए तारीफ़ों के पुल बांधे हैं। राजन अपने पोस्ट में लिखते हैं कि रूपाली आप हमेशा अपनी मेहनत और ईमानदारी से हमें प्रेरित करती हैं। आपने 'अनुपमा' से इतिहास रचा है - एक ऐसा बेंचमार्क और लैंडमार्क जिसे बहुत कम ही लोग हासिल कर सकते हैं अपनी जिंदगी में। थू थू थू। हमने परदे के पीछे अपनी मेहनत, मुश्किलें और बलिदानों को देखा है जिनका आप एक मुस्कान से सामना करती हैं। मुझे और पूरी टीम को आप पर गर्व हैं और हमेशा रहेगा।

End of Feed
Latest News

Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

CWG 2026: पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान के खिलाफ धुरंधर बने भारत के जादूमणि सिंह, मात देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

देशभर में मानसून की मार! हिमाचल में 135 सड़कें बंद, ओडिशा में हाई अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के बीच सेना बनी जीवनरक्षक

NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान