टीवी मसाला

Exclusive: सौतेली बेटी संग चल रहे विवाद के बीच Rupali Ganguly के सपोर्ट में उतरीं राजन शाही की Ex वाइफ, बोलीं 'पब्लिक में ये सब...."

.Rajan Shahi Ex-Wife Supports Rupali Ganguly: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली पिछले कुछ समय से विवादों से घिरी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच टाइम्स नाउ/टेली टॉक की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक अनुपमा (Anupamaa) के डायरेक्टर राजन शाही (Rajan Shahi) की एक्स बीवी ने रूपाली गांगुली का सपोर्ट किया है।

Image

Rajan Shahi Ex-Wife Supports Rupali Ganguly

Rajan Shahi Ex-Wife Supports Rupali Ganguly: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने राजन शाही के शो अनुपमा से काफी फेम हासिल किया है। पिछले चार सालों में एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से फैंस के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि कुछ समय से रूपाली विवादों से घिरी हुई हैं। दरअसल, अनुपमा स्टार की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस पर बेहद ही घिनौने इल्जाम लगाए हैं। ईशा वर्मा का कहना है कि रूपाली गांगुली का उनके पिता आश्विन के वर्मा संग सालों तक अफेयर चला था। ऐसे में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सपोर्ट में कई लोग खड़े नजर आए हैं। अब टाइम्स नाउ/टेली टॉक की एक एक्सक्लूसिव खबर सामने आ रही है जसमें अनुपमा (Anupamaa) के डायरेक्टर राजन शाही (Rajan Shahi) की एक्स बीवी ने रूपाली गांगुली का सपोर्ट किया है। आइए देखते हैं।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सौतेली बेटी संग चल रहे विवादों के बीच अनुपमा के निर्माता राजन शाही की एक्स पत्नी पर्ल ग्रे ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है। टाइम नाउ/टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान पर्ल ग्रे ने कहा "मैंने महसूस किया है कि अक्सर बच्चे अपने पिता की दूसरी पत्नी को अपना नहीं पाते हैं।' अगर एक बच्चा ये बात बोले तो समझ सकते हैं कि वह अंदर से हर्ट हो रहा है। लेकिन एक समझदार इंसान को इस तरह की बात पब्लिक में नहीं बोलनी चाहिए। अगर आपके पिता किसी और के साथ खुश हैं तो आपको इस अपनाना चाहिए।"

राजन शाही की एक्स पत्नी पर्ल ग्रे ने आगे कहा "मैंने अभी तक रूपाली गांगुली से बात नहीं की है लेकिन यह बहूत ही गंभीर मामला है। हम कई बार पहले एक दूसरे से मिले हैं। वह बहुत अच्छी हैं और में आशा करती हूँ कि इन सबको ठीक ढंग से हैंडल कर पाएं।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article