टीवी मसाला

'कंगाल हो गई क्या?'- सौतेली बेटी पर 50 करोड़ का मानहानि केस कर बुरा फंसीं रुपाली गांगुली, इस हसीना ने लगाई फटकार

Rupali Ganguly Slammed By Payal Rohatgi For 50 Crore Defamation Case: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया है, जिसके बाद से ही वह काफी चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इस केस के लिए अब एक एक्ट्रेस ने रुपाली गांगुली को फटकारा है।

Image

रुपाली गांगुली को पायल रोहतगी ने लगाई फटकार

Rupali Ganguly Slammed By Payal Rohatgi For 50 Crore Defamation Case: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनपर कई संगीन आरोप लगाए थे, जिसमें ईशा वर्मा ने दावा किया था कि रुपाली गांगुली का उनके पिता अश्विन के वर्मा के साथ 12 साल तक अफेयर रहा था। साथ ही ईशा वर्मा ने बताया था कि रुपाली गांगुली ने उनकी मां के साथ बहुत ही गलत व्यवहार किया था और उनके जेवर तक चुरा लिये थे। इन आरोप-प्रत्यारोप के बाद रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी ईशा वर्मा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस कर दिया, जिसके बाद ईशा वर्मा ने भी अपना सोशल मीडिया एकाउंट प्राइवेट कर लिया है। वहीं अब एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को 50 करोड़ रुपये के मानहानि केस के लिए लताड़ लगाई है।

पायल रोहतगी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को आड़े हाथों लिया। पायल रोहतगी ने शादीशुदा व्यक्ति को दिल देने के लिए भी रुपाली गांगुली को लताड़ लगाई। पायल रोहतगी ने रुपाली गांगुली पर तंज कसते हुए लिखा, "जो भी तुम्हारा सच हो रुपाली, लेकिन तुमने एक शादीशुदा इंसान से शादी की। इसे करमा कहते हैं, जो तुमने तब उनकी पहली पत्नी के साथ किया था। उनकी पहली पत्नी की बेटी अपना पक्ष जरूर रखेगी। बाकी चीजें कोर्ट में तुम्हारे सबूत के साथ साबित होंगी।"

पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने 50 करोड़ रुपये के मानहानि केस के लिए भी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) से सवाल किये। पायल रोहतगी ने लिखा, "लेकिन तुमने मानहानि में इतने ज्यादा पैसे क्यों मांगे? तुम कंगाल हो गई क्या? तुम्हें मालूम भी है 50 करोड़ रुपये आखिर होते क्या हैं?" बता दें कि रुपाली गांगुली का केस 'बिग बॉस 17' फेम सना रईस खान के हाथों में है। उन्होंने बताया कि इन आरोपों की वजह से रुपाली गांगुली सदमे से गुजर रही हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article