Anupama Today Episode: रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) स्टार शो अनुपमा( Anupama) टीआरपी में धूम मचा रहा है। पिछले 5 साल से ये शो टॉप 1 पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। शो का लेटेस्ट ट्रैक इन दिनों बेहद मजेदार आ रहा है। शाह हाउस में अंश और प्रार्थना की शादी को गई है। अब अनुपमा का सारा ध्यान अपने फाइनल मुकाबले पर है। दूसरी तरफ राही भी जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। आइए आपको बताते हैं आज के एपिसोड में क्या होने वाला है।
Image Source: Star Plus
सीरियल की शुरुआत कृष्ण जन्माष्टमी के साथ होती है। अनुपमा का पूरा परिवार मिलकर कृष्ण भगवान की भक्ति में लीन नजर आता है। दूसरी तरफ अनुपमा कृष्ण भगवान के ख्यालों में खो जाती है और दूसरी दुनिया में चली जाती है। शो की शुरुआत बेहद सुंदर दृश्य के साथ होती है, जहां अनुपमा ख्वाबों की दुनिया में अनुज के साथ डांस करती है। वह अनुज को याद करते हुए उनके साथ बिताए हुए पल को आँखों में देखती है। उसके बाद बा अनुपमा को आशीर्वाद देती है कि वह डांस कंपीटीशन में जीतकर आए।
राही को मिलेगा विजयी भव का आशीर्वाद
दूसरी तरफ कोठारी परिवार में ख्याति राही को विजयी भवः का आशीर्वाद देती है और कहती है कि सबको हराकर तुम्हें जीतना है। अगले दिन, कोठारी परिवार में गौतम अपने साथ एक वकील लेकर आता है। वकील प्रार्थना के बच्चे की कस्टडी के लिए बुलाया जाता है, लेकिन जैसे ही वकील घर के अंदर आता है पराग उसे देखकर गुस्से में आग-बबूला हो जाता है। पराग कहता है कि मैं अपनी बेटी की खुशियों पर किसी की नजर नहीं लगने दूंगा।
अनुपमा करेगी गौरी पूजा
आगे एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा अपने घर में महागौरी पूजा का आयोजन करेगी। जिसमें पूरा परिवार मिलकर गौरी मैया का पूजन करेगा। इसी मौके पर राही भी अपनी टीम के साथ घर आएगी और अनुपमा की टीम से पंगा लेगी। आगे आने वाले एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है।
