Rupali Ganguly Become Santa Claus: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सीरियल 'अनुपमा' में रूपाली की एक्टिंग ने इसे टीआरपी लिस्ट का नंबर 1 शो की गद्दी पर बैठा दिया है। रूपाली ऑन और ऑफस्क्रीन दोनों में काफी एक्टिव हैं। वहीं अब साल 2025 खत्म होने वाला है तो क्रिसमस का त्योहार भी पास आ गया। सोशल मीडिया पर रूपाली ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे सांता क्लॉस बनकर नाचती हुई नजर आई। ये देख फैंस ने क्या प्रतिक्रियाएं दी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Rupali Ganguly Instagram
ये भी पढ़ें: Anupamaa Maha Twist Promo: प्रेरणा ने आते ही प्रेम पर डाली नजर, अनुपमा और राही के बीच फिर पड़ी दरार
वहीं बात करें सीरियल 'अनुपमा' कि तो इसमें एक नए किरदार प्रेरणा की एंट्री होगी जो राही और प्रेम के रिश्ते में दीवार बन खड़ी हो जाएगी। वहीं आज के एपिसोड में अनुपमा रजनी पर भरोसा कर पेपर्स पर साइन कर देगी। वहीं वसुंधरा को परिवार के बिखरने का डर सता रहा है क्योंकि पराग दोबारा रजनी के ख्यालों में डूब गया। देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा एक-एक कर इन सब मुसीबतों से खुद को कैसे बाहर निकालेगी।
