Bigg Boss 19 News: टीवी दुनिया का मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे से विदाई ले चुका है। 7 दिसंबर को इसका ग्रैंड फिनाले हुआ था जिसमें गौरव खन्ना के सिर 19वें सीजन के विनर का ताज सजा। टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे ने जगह बनाई थी। शो खत्म होने के बाद तान्या मित्तल काफी सुर्खियों में हैं। हर कोई यही जानना चाह रहा था कि 'बिग बॉस' फ़ेम कंटेस्टेंट कितनी अमीर हैं। वहीं हाल ही तान्या मित्तल की माँ का गुस्सा बिग बॉस के मेकर्स पर फूटा लेकिन क्यों जानिए इस रिपोर्ट में।
इस दौरान माँ की बातें सुन तान्या मित्तल के आँख में आँसू आ जाते हैं। तान्या बताती हैं कि उनकी माँ को किसी भी तरह की लड़ाई देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं। बता दें तान्या मित्तल को शो 'बिग बॉस 19' से प्यार तो मिला साथ ही ट्रोलिंग का सामना भी खूब करना पड़ा था। वहीं शो के दौरान तान्या मित्तल को एकता कपूर ने प्रोजेक्ट ऑफर किया था। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या तान्या अब परदे पर एक्टिंग करते हुई कब नजर आएंगी।
