टीवी मसाला

Anupamaa Maha Twist Promo: प्रेरणा ने आते ही प्रेम पर डाली नजर, अनुपमा और राही के बीच फिर पड़ी दरार

Anupamaa Upcoming Maha Twist Promo: टीवी के चर्चित शो 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नई एंट्री ने न केवल राही और अनुपमा के बीच दरार डाल दी है। बल्कि उसके सुहाग पर भी नजर गड़ाई हुई है।

Image

फोटो क्रेडिट- रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम

Anupamaa Upcoming Maha Twist Promo: टीवी के चर्चित शो 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिनके साथ शो टीआरपी में भी नंबर 1 पर बना हुआ है। वहीं अब 'अनुपमा' में एक नई एंट्री होने वाली है, जो न केवल अनुपमा के रिश्तों को नजर लगाएगी, बल्कि प्रेम को भी छीनने की कोशिश करेगी। हाल ही में 'अनुपमा' का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसने देखते ही देखते सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। 'अनुपमा' (Anupamaa) का ये लेटेस्ट प्रोमो वीडियो रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया गया कि अनुपमा सैंटा क्लॉज बनकर सबका मनोरंजन कर रही होती है। वहीं राही सोचती है कि मम्मी सबसे पहला तोहफा मुझे ही देंगी। ऐसे में जैसे ही राही अनुपमा की ओर आगे बढ़ती है, उसे किसी से जोरदार धक्का लगता है। वह कोई और नहीं बल्कि प्रेरणा होती है। प्रेरणा जाकर अनुपमा को गले लगा लेती है और उससे तोहफा लेती है। वहीं गुस्से में राही प्रेरणा से पूछती है कि तुम्हारे अंदर तमीज नहीं है। प्रेरणा प्रेम की ओर देखते हुए राही को जवाब देती है, "जो चीज मुझे अच्छी लगती है, वो मेरी होती है।" प्रेरणा की बातें सुनकर राही घबरा जाती है।

'अनुपमा' (Anupamaa) में मनोरंजन का तड़का यहीं खत्म नहीं हुआ। जैसे ही अनुपमा अपने चेहरे से दाढ़ी और टोपी हटाती है, प्रेरणा उसे देखकर कहती है, "आपका और मेरा तो पुराना रिश्ता है।" दूसरी तरफ अनुपमा राही से बात करने की कोशिश करती है, लेकिन राही गुस्से में यह कहकर चली जाती है, "कोई जरूरत नहीं है।" ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रेरणा की एंट्री के बाद 'अनुपमा' की जिंदगी क्या नया मोड़ लेगी। साथ ही उसकी मौजूदगी राही और प्रेम के शादीशुदा जीवन में भी उथल-पुथल मचाने का काम करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेरणा को रजनी और पराग की नाजायज बेटी बताया जा रहा है। हालांकि ये बात कितनी सच है या नहीं, इससे पर्दा उठना बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article