टीवी मसाला

Rubina Dilaik का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान रह गए फैंस, डिलीवरी के 10वें दिन से शुरू किया वर्कआउट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 8, 2024, 08:52 PM IST

Rubina Dilaik Transformation: रुबीना दिलैक ने डिलीवरी के 10वें दिन से पोस्ट पार्टम एक्सरसाइज शुरू कर दिया। एक्ट्रेस का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने अपना फिटनेस रिजीम भी शेयर किया है।

Image

Rubina Dilaik Transformation (credit pic: instagram)

Rubina Dilaik Transformation: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। एक्ट्रेस की सी सेक्शन डिलीवरी हुई थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस का फिटनेस वीडियो न्यू मॉम को प्रेरित करने वाला है। एक्ट्रेस ने बताया कि अपनी डिलीवरी के 10वें दिन से ही उन्होंने पोस्ट पार्टम एक्सरसाइज शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने इसी के साथ अपना फिटनेस रिजीम भी शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने अपना फिटनेस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, लोग हंसते हैं जब मैं उनसे कहती हूं कि मेरा शरीर ही मेरा मंदिर है। लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस जागरुकता की वजह से ही मैं अपने जीवन में बदलाव ला पायी हूं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया फिटनेस रिजीम वीडियो

एक्ट्रेस ने लिखा, मैं अपनी प्रेग्नेंसी से पोस्ट पार्टम तक अवेयर हूं कि मेरे शरीर की क्या कीमत है। आपका शरीर ही आखिरी तक आपका साथ देता है। इसीलिए इसकी पूजा करनी चाहिए। रुबीना ने बताया कि अपनी डिलीवरी के 10वें दिन मैंने पोस्ट नेटल योग शुरू कर दिया था। इसके 15 वें दिन बाद मैंने स्विमिंग क्लास शुरू कर दी। 33 वें दिन मैंने पिलाटे क्लास ज्वाइन किया और 36वें दिन बिना किसी सपोर्ट के मैंने हेडस्टैंड किया। मुझे इस बात पर गर्व है। फैंस रुबीना के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना हैं कि उन्हें इतनी भी क्या जल्दी है। वो इस फेज को कुछ दिन और एन्जॉय कर सकती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article