Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) बिग बॉस के स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं। पहले ही दिन से गेम में मुनव्वर को फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। वोटिंग ट्रेंड में मुनव्वर सबसे आगे हैं। फैंस कॉमेडियन को शो का विनर मान रहे हैं। आयशा खान (Ayesha Khan) के मामले में जब मुनव्वर पूरी तरह से टूट गए थे तो भाईजान ने उन्हें सपोर्ट किया। इस बीच मुनव्वर और सलमान खान (Salman Khan) का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सलमान मुनव्वर को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।
आप किसी भी निर्णय पर पहुंचे इससे पहले हम आपको बता दें कि ये फेक वीडियो है। वीडियो में सलमान का वॉयसओवर और उनके लिप्स मैच नहीं कर रहे हैं। AI के जमाने में कुछ भी मुमकिन है।
वायरल हुआ सलमान खान का फेक वीडियो
वीडियो में मुनव्वर के कॉमेडी शो का हिस्सा है जिसमें वो सलमान खान के फैंस का मजाक उड़ा रहे हैं। इसके अगले पार्ट में सलमान मुनव्वर से उस वीडियो का जिक्र करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान मुनव्वर को धमकाते हुए कहते हैं तूने मुझसे पंगा लिया है अब तू ये ट्रॉफी डोंगरी ले जाकर दिखा।
वहीं, शो का फिनाले 28 जनवरी 2024 को है। घर में फैमिली वीक शुरू होने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो शेयर किया है। कंटेस्टेंट्स के घरवाले उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं।
