रुबीना दिलैक की कार का हुआ एक्सीडेंट, अभिनव शुक्ला ने बताया कैसी है एक्ट्रेस की हालत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 10, 2023, 06:14 PM IST

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने दी है। अभिनव ने ट्वीट कर बताया कि रुबीना का एक्सीडेंट हो गया है।

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बारे में एक्ट्रेस के पति ने जानकारी दी है। रुबीना के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी दी है। ट्विटर पर अभिनव ने बताया कि रुबीना की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि रुबीना बिल्कुल ठीक है। मैं भगवान से प्रार्थना करुंगा कि ऐसा किसी के साथ न हो। अभिनव ने कार एक्सीडेंट की तस्वीरें शेयर की हैं।

अभिनव ने ट्वीट कर लिखा, हमारे साथ हुआ है। किसी के साथ भी हो सकता है। कुछ बेवकूफ लोग ट्रैफिक लाइट को जंप कर देते हैं। वो खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। बाकी जानकारी बाद में दूंगा। रुबीना बिल्कुल ठीक है। हम उसे अस्पताल लेकर आए है।

End of Feed