टीवी मसाला

KKK 13: रोहित शेट्टी के शो में होगी टीवी की इन दो हसीनाओं की एंट्री, शो में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 10, 2023, 05:04 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग केपटाउन में चल रहा है। सेट से कंटेस्टेंट्स लगातार अपनी फोटो शेयर कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स आने वाला है। ये कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं टीवी की हसीनाएं हैं।

Image

Khatron Ke Khiladi 13 (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। खिलाड़ी केपटाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और हिना खान (Hina Khan) जल्द खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं। दिव्यांका और हिना के फैंस इस बात से बेहद खुश है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि हिना और दिव्यांका शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगे या फिर कंटेस्टेंट्स के साथ खेलेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले दिव्यांका और हिना खान को मेकर्स की तरफ से कॉल आया था। एक्ट्रेस ने अभी तक शो में जाने के लिए कंफर्मेशन नहीं दिया है। इस बात के लिए फैंस को इंतजार करना होगा। दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी 11 में भी नजर आई थीं।

दिव्यांका और हिना खान होंगी खतरों के खिलाड़ी में शामिल

रोहित के शो में अब्दू रोजिक भी नजर आने वाले हैं। अब्दू ने खुद इस बात का खुलासा किया था। सिंगर ने कॉकरोच पकड़े हुए फोटो शेयर की थी। सिंगर के फोटो पर शिव ठाकरे ने कमेंट किया था। शिव ठाकरे ने कहा था कि भाई जल्दी आजा इंतजार नहीं हो रहा है। अब्दू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। शो पर शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान शिव बहुत गुस्सा हो गए थे।

इस बार का खतरों के खिलाड़ी काफी धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया था। प्रोमो में रोहित के साथ अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा नजर आए थे। प्रोमो में रोहित ने कहा था कि इस बार डर का खतरा होगा दोगुना। फैंस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article