Gehana Vasisth marriage: ओटीटी की बोल्ड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ( Gehana Vasisth) अपने निकाह को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। गहना ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी(Faizan Ansari) से निकाह कर लिया है। एक्ट्रेस के निकाह की तस्वीरें देखकर फैंस हैरान हो गए हैं और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। हालंकि, इसको लेकर अभी एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
गहना ने कुबूला इस्लाम
रिपोर्ट्स के माने तो एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी के साथ इस्लामिक रीति-रिवाज से निकाह किया है।दोनों ने बड़े ही साधारण तरीक़े से बिना किसी को बताए गुपचुप निकाह कर लिया है। जैसी ही एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस ने निकाह के बाद इस्लाम कुबूल कर लिया है। आपको बता दें कि अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है।
गहना के पति फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं वह हाल ही में अमेजन मिनी टीवी शो डेटबाजी में नजर आए थे।दोनों एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे थे, अब दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए निकाह कर लिया है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस अपनी बोल्ड वेब सीरीज गंदी बात के लिए जानी जाती है। उन्हें 2021 में पॉर्न रैकेट केस में गिरफ्तार किया गया था। गहना पर इल्जाम था कि उन्होंने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ मिलकर कई एक्ट्रेस को जबरन पोर्न फिल्म शूट करने के लिए मजबूर किया था। इस पर सफाई देते हुए गहना ने कहा था कि बोल्ड फिल्में बनाना पोर्न फिल्मों से बिल्कुल अलग है उसने किसी को ऐसा काम करने के लिए मजबूर नहीं किया। फिलहाल गहना बेल पर है।
