रुबिना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला पर लगा 'वन नाइट स्टैंड' का आरोप, इस बिग बॉस कंटेस्टेंट संग जुड़ा नाम

Abhinav Shukla Sofia Hayat One Night Stand: टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला सुर्खियों में आ गए हैं क्यूँकि उनपर 'वन नाइट स्टैंड' का आरोप लगा है। अभिनव का नाम किसी और से नहीं बल्कि 'बिग बॉस' में नजर आ चुकी एक हसीना के साथ जुड़ा है, जानिए इस रिपोर्ट में।

Abhinav Shukla Sofia Hayat One Night Stand: टीवी दुनिया के मशहूर कपल रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभिनव और रुबिना का नाम 'पावर कपल' जोड़ियों में शामिल है। साल 2018 में दोनों ने सात फेरे लिए और फिर करीब 5 साल बाद ट्विंस बेटियों के मां-बाप बने। अब हाल ही में रुबिना के अभिनव तब सुर्खियों में आ गए जब एक महिला ने उन पर एक्ट्रेस संग 'वन नाइट स्टैंड' का आरोप लगाया। रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं सोफिया हयात संग अभिनव का नाम जोड़ा गया। जानिए क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

Abhinav Shukla Sofia Hayat One Night Stand

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए महिला ने अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) और सोफिया हयात (Sofia Hayat) पर 'वन नाइट स्टैंड' का लांछन लगाया। महिला ने दोनों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की भी बात कही। इस पोस्ट को सोफिया ने शेयर किया और सच्चाई बताई। सोफिया लिखती हैं कि वो अभिनव को नहीं जानती। जब उन्होंने ये कमेंट पढ़ा तो गूगल पर एक्टर का नाम सर्च किया तब उनके बारें में पता चला आखिर वो कौन हैं। सोफिया ने दावा किया कि महिला ने खुद बोला कि उसे मदद की जरूरत है।

End of Feed