टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो को मिली अपनी पहली कंफर्म कंटेस्टेंट! नाम जान सिर पर रख लेंगे हाथ

Bigg Boss 19 Salman Khan Show Gets Its First Confirm Contestant: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। वहीं इसके पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ चुका है, जिसके बारे में जानकर कोई भी हैरान होगा।

Image

'बिग बॉस 19' को मिली अपनी पहली कंफर्म कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 Salman Khan Show Gets Its First Confirm Contestant: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने अपने हर सीजन के साथ खूब सुर्खियां बटोरी हैं। "बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ भी टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। सलमान खान का ये धमाकेदार शो रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गया है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए अभी तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें से कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने एक बार में ही शो को ठुकरा दिया। लेकिन अब बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' को अपनी पहली कंफर्म कंटेस्टेंट मिल चुकी है। इस कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम जानकर किसी को भी हैरानी होगी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की ये कंफर्म कंटेस्टेंट कोई इंसान नहीं बल्कि एक एआई रोबोट है। सलमान खान (Salman Khan) के धमाकेदार 'बिग बॉस 19' में इस बार एआई हिजाबी डॉल हबूबू की एंट्री होगी, जो कि यूएई से नाता रखती है। बता दें कि ये एआई डॉल अभी से ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। वहीं 'बिग बॉस 19' से इसका नाम जुड़ते ही दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई। हालांकि ये पहली बार होगा जब 'बिग बॉस 19' में किसी इंसान नहीं बल्कि एआई रोबोट की एंट्री होगी।

कब शुरू होगा सलमान खान का 'बिग बॉस 19'

सलमान खान (Salman Khan) का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) अगस्त के महीने में छोटे पर्दे पर दस्तक देगा। शो की प्रीमियर डेट 3 अगस्त बताई जा रही है। हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। इसके साथ ही 'बिग बॉस 19' को लेकर ये भी खबर थी कि प्रोमो की शूटिंग सलमान खान जल्द ही शुरू करने वाले हैं। दूसरी ओर ये रियलिटी शो इस साल रिवाइंड थीम पर आधारित होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article