Asit Modi Break Silence on Dilip Munmun Quitting TMKOC: शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपने ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले 17 सालों से शो दर्शकों के दिलों दिमाग पर कब्जा किये हुए है। ये एक ऐसा शो है जिसके हर एक पुराने एपिसोड भी वायरल होते हैं। लोग अपने परिवार के साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखना कभी नहीं भूलते। खबर आई थी कि शो को जेठलाल और बबीता का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अलविदा कह चुके हैं। ये सुनते ही फैंस के बीच मानों खलबली सी मच गई। अब खुद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने रुमर्स की सच्चाई बताई है।
सोनी सब का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) कहते हैं 'आप सब जानते ही हैं सोशल मीडिया आजकल बहुत ज्यादा नेगेटिव सा हो गया है। हमें हमेशा पॉजिटिव सोच रखनी चाहिए। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक पॉजिटिव शो है। ये परिवारों के बीच खुशियां फैलाने का काम करता है। छोटी छोटी बातों पर अफवाह फैलान गलत बात है। दिलीप शो और मुनमुन दत्ता शो छोड़ रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है। अपने निजी कारणों की वजह से दोनों कलाकार स्क्रीन से गायब चल रहे हैं। सभी हमारी टीम का हिस्सा हैं।'
असित मोदी के बाद एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट वीडियो शेयर किया था। जैसे ही इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा फैंस ने राहत की सांस ली। सच्चाई बताते हुए आपको बता दें कहानी में जेठलाल बिजनेस ट्रिप पर बाहर गया हुआ है। दूसरी तरफ अय्यर और उनकी पत्नी बबीता महबलेश्वर गए हैं।
