टीवी मसाला

क्या जुड़वां बेटियों की मां Rubina Dilaik ने छोड़ी इंडस्ट्री? बोलीं- मेरा पुराना यूट्यूब चैनल...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 25, 2024, 09:35 AM IST

टीवी एक्ट्रेस अपने मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक लिया है। ऐसे में फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री छोड़ सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया है।

Image

abhinav shukla- rubina dilaik (credit pic: instagram)

Rubina Dilaik quits Industry: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों मदरहु़ड फेज को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल नंवबर महीने में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। एक्ट्रेस इन दिनों अपना ज्यादातर समय बेटियों की देखभाल में बिताती हैं। एक्ट्रेस पिछले दिनों वजन कम करने को लेकर चर्चा में आई थीं। एक्ट्रेस ने 55 दिनों में 11 किलो वजन कम किया था। एक्ट्रेस का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान रह गए थे। एक्ट्रेस हाल ही में मिस्टर फैजू के व्लॉग में नजर आईं। एक्ट्रेस से पूछा गया हैं कि क्या वो इंडस्ट्री छोड़ने वाली है?

एक्ट्रेस ने कहा, 'टीवी इंडस्ट्री मेरे लिए ब्रेड- बटर है। क्या बोलते हैं मेरे करियर का सुबह का नाश्ता है। मैं कभी भी टीवी इंडस्ट्री नहीं छोड़ सकती हूं। लेकिन मैं सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रहना चाहूंगी। मेरे लिए मीडियम कोई मायना नहीं रखता है। मेरे लिए हर मीडियम बराबर है। मेरे लिए अच्छा काम जरूरी है। मैं जिस भी मीडियम में काम करूंगी अच्छा होना चाहिए'।

क्या इंडस्ट्री छोड़ेगी रुबीना

रुबीना ने कहा, 'मेरे लिए माध्यम यूट्यूब हो सकता है या पॉडकास्ट। मेरा अपना पुराना यूट्यूब चैनल है जिस पर मैं मैमरी शेयर करती हूं। कल को मेरी बेटियां मेरी जर्नी, ट्रैवलिंग और इंस्पीरेशन के बारे में पूछेंगी तो मैं कह सकती हूं कि जाओ मेरा यूट्यूब चैनल देखो'। एक्ट्रेस ने कई हिट शोज में काम किया है। एक्ट्रेस को शक्ति: अस्तित्व के एहसास की से पहचान मिली थी। इस शो में एक्ट्रेस ने किन्नर बहू का किरदार निभाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article