Sairaab से बाहर हुए Rohit Chandel? नाबालिग लड़की संग मारपीट और जेल के बाद शो के मेकर्स ने लिया एक्शन

Rohit Chandel To Be Replaced From Sairaab: टीवी सीरियल सैराब में नजर आ रहे रोहित चंदेल पर जेल में बंद है और अब एक्टर के खिलाफ मेकर्स बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं।

Rohit Chandel To Be Replaced From Sairaab: टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) में नजर आ रहे रोहित चंदेल (Rohit Chandel) मुश्किलों में फंसे हुए हैं। रोहित चंदेल पर 16 साल की लड़की का पीछा करने और मारपीट करने का आरोप है। हैरानी की बात ये है कि एक्टर ने भी अपना गुनाह कबूल किया है, जिसके बाद से ही एक्टर पुलिस की कस्टडी में है। रोहित चंदेल के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है। इन सबके बीच अब सीरियल सैराब के मेकर्स भी रोहित चंदेल के खिलाफ सख्त कदम उठाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दावा है कि एक्टर को शो से बाहर करने की प्लानिंग हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim के चक्कर में जमीन पर गिरीं Dipika Kakar, हाथ जोड़ते हुए बोलीं- ऐसा मत करो...

rohit chandel

rohit chandel (Photo Credit- Instagram)

शो से बाहर होंगे रोहित चंदेल?

रोहित चंदेल इस वक्त जेल में बंद है और इस वजह से मेकर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे मेकर्स ने भी रोहित के खिलाफ सख्त कदम उठाने का मन बना लिया है। दावा है कि रोहित चंदेल को शो से बाहर करने की प्लानिंग शुरू कर हो गई है। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि रोहित अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से मेकर्स संग किए कमिटमेंट को पूरी तरह निभा नहीं पा रहे हैं और इस वजह से अब शूटिंग में दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में मेकर्स रोहित को रिप्लेस करके दूसरे एक्टर की एंट्री शो में करवाने वाले हैं। दावा ये भी है कि मेकर्स ने सैराब के लिए नए एक्टर्स को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है, लेकिन जब तक सब कुछ कंफर्म नहीं होता, तब तक मेकर्स कुछ भी ऑफिशियल करने के मूड में नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui को लगा पुलिस करेगी उनका एनकाउंटर? बोले- मैंने कहा कि सर मत करो लेकिन...

    रोहित ने कबूला गुनाह

    बता दें कि रोहित चंदेल को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। एक्टर पर 16 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि रोहित ने उनका पीछा किया, बार बार फोन किया और मना करने पर दूसरे नंबर से परेशान करने की कोशिश की। एक्टर पर ये भी आरोप है कि 5 जुलाई पर रोहित ने पीड़ित लड़की का पीछा करके मारपीट करने की कोशिश की। इस शिकायत के बाद ही रोहित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) भी लगाई गई है। हालांकि, अब मामले पर आगे जांच हो रही है।

    End of Feed