टीवी मसाला

Neha Kakkar संग तलाक की खबरों पर Rohanpreet Singh ने दिया हैरानी भरा जवाब, इस एक शब्द ने बताई पूरी सच्चाई

Rohanpreet Singh on Divorce Rumors with Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet and Neha) के रिश्ते को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। इस बीच अब सिंगर रोहनप्रीन ने नेहा कक्कड़ संग तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया है और पूरी सच्चाई बयां कर दी है।

Image

Rohanpreet Singh Reacts to Divorce Rumors with Neha Kakkar

Rohanpreet Singh on Divorce Rumors with Neha Kakkar: बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक की पर्सनल लाइफ अक्सर लाइमलाइट में रहती है। सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह को शादीशुदा लाइफ को लेकर भी काफी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बीते दिनों कई सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि नेहा और रोहन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी के साथ ही कपल के तलाक की अफवाहें भी आग की तरह फैल रही थीं। हालांकि अब आखिरकार नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह ने इसपर चुप्पी तोड़ दी है। रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ संग अनबन और तलाक की अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Deepika Padukone की बेटी को गोद में खिलाने पहुंचे नाना और नानी, वायरल VIDEO देख लोग बोले- 'खुशी ही कुछ और..'

Neha Kakkar संग तलाक की खबरों पर बोले रोहनप्रीत सिंह

रोहनप्रीत सिंह ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'देखो रूमर्स तो रूमर्स ही है ना वो सच थोड़े ना हैं। ये तो बनाई हुई बातें हैं। कल कोई कुछ बोलेगा परसों कोई कुछ बोलेगा.. पर ये चीजें आपके पर्सनल रिश्ते को इफेक्ट नहीं करनी चाहिए। वो आपको एक कान से सुननी चाहिए और दूसरे कान से निकाल देनी चाहिए... या आपको सुननी भी नहीं चाहिए। वो लोगों का काम है, उनको कर लेने दो उनको जिसमें मजा आ रहा है। पर हमारी लाइफ अलग है।'

इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा, 'बात उसी की होती है जिसमें कोई बात होती है। तो बात करने दो लोगों को हमें याद करने दो।' सोशल मीडिया पर अब रोहन का ये बयान काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि नेहा कक्कड़ संग तलाक की जो भी खबरें सामने आ रही हैं उनमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article