टीवी मसाला

Rupali Ganguly को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, अब TV Serial Anupama को कहेंगी अलविदा?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 20, 2023, 05:15 PM IST

Rupali Ganguly gets New Project With Sajan Agarwal: रुपाली गांगुली और साजन अग्रवाल का यह प्रोजेक्ट छोटे पर्दे पर भी जल्द ही दस्तक देगा। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रुपाली गांगुली किसी शो या वेबसीरीज में नजर आएंगी। रुपाली और साजन अग्रवाल की फोटोज वायरल हो रही हैं।

Image

Anupama

rupali ganguly quitting anupama tv serial?: रुपाली गांगुली अब छोटे परदे की सबसे महंगी, चर्चित और सफल एक्ट्रेस बन गई हैं। साल 2020 में शुरू हुए उनके टीवी सीरियल अनुपमा ने सक्सेस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है। लंबे टाइम से ये बड़े-बड़े टीवी शोज को पीछे छोड़ टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन की पोजिशन में पर बैठा हुआ है। इसी के कारण रुपाली गांगुली भी टीवी की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अब अनुपमा की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस को एक नया और बड़ा प्रोजेक्ट मिला है।

दरअसल, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के हाथ निर्देशक साजन अग्रवाल का नया प्रोजेक्ट लगा है। उनसे जुड़ी इस खबर ने लोगों के मन में यह चिंता बैठा दी है कि कहीं वह 'अनुपमा' सीरियल को अलविदा तो नहीं कहने वाली हैं? निर्देशन साजन अग्रवाल ने अपने करियर में कई फिल्म और वेबसीरीज का निर्देशन किया है जो इंडस्ट्री में खूब सफल भी हुए हैं। वहीं जल्द ही वह अपने एक प्रोजेक्ट में रुपाली गांगुली संग काम करते दिखाई देंगे। इस बारे में साजन ने कहा- 'उनके साथ काम करना बहुत बड़ी बात है। मैं शूटिंग के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बोल सकता हूं। हां यह कह सकता हूं कि जितना सोचा था परिणाम उससे कहीं बेहतर है। मुझे यकीन है कि दर्शकों को भी यह पसंद आएगा।'

रुपाली गांगुली और साजन अग्रवाल का यह प्रोजेक्ट छोटे पर्दे पर भी जल्द ही दस्तक देगा। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रुपाली गांगुली किसी शो या वेबसीरीज में नजर आएंगी। रुपाली और साजन अग्रवाल की वायरल फोटोज से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये एक्ट्रेस का एक विज्ञापन है।

आपको बता दें, रुपाली गांगुली ने थिएटर की पढ़ाई के साथ-साथ होटल मैनेजमेंट का भी कोर्स किया है। एक्ट्रेस बिजनेस की भी मालकिन हैं। शायद ही आपको पता होगा कि वह एक एडवरटाइजिंग एजेंसी चलाती हैं। उन्होंने इस एजेंसी की शुरुआत साल 2000 में की थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत महज 7 साल की उम्र में फिल्म ‘साहेब’ से की थी। ये फिल्म उनके पिता अनिल गांगुली के डायरेक्शन में ही बनी थी। बाद में रुपाली ने टीवी की ओर रुख किया और सुकन्या से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। अब तक रुपाली को संजीवनी, भाभी और साराभाई वर्सेस साराभाई जैसे टीवी शोज में देखा जा चुका है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article